छत्तीसगढ़ में कांग्रेस गौ सत्याग्रह , बेसहारा गौवंश को बांधने सरकारी दफ्तर ले गए नेता

Arun Tiwari | Aug 16, 2024, 19:17 IST
Share
Congress Cow Satyagraha in Chhattisgarh
Congress Cow Satyagraha in Chhattisgarh

रायपुर में गांधी मैदान में कांग्रेस ने गौ सत्याग्रह किया। सत्याग्रह में गौवंश को सरकारी दफ्तरों में बांधकर गौठान बंद होने पर विरोध जताया गया। प्रदेश के 90 विधनासभा क्षेत्रों में कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ में गाय सियासी हो गई है। सड़कों पर बेसहारा घूम रही गाय की चिंता करने की बजाय उस पर सियासत हो रही है। कांग्रेस ने प्रदेश भर में गौ सत्याग्रह किया। कांग्रेस नेता गाय मुखौटा पहनकर गौ सत्याग्रह में पहुंचे। कांग्रेस नेता सड़कों पर घूम रही गायों को खदेड़कर एसडीएम कार्यालय ले गए।

पाटन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल गौ सत्याग्रह में शामिल हुए तो रायपुर में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने इस आंदोलन में हिस्सा लिया। कांग्रेस ऐलान किया था कि यदि 15 अगस्त तक बेसहारा गौवंश के बारे में सरकार ने ठोस फैसला नहीं लिया तो 16 अगस्त को गौ सत्याग्रह किया जाएगा।

एसडीएम दफ्तर में बांधी गाय


रायपुर में गांधी मैदान में कांग्रेस ने गौ सत्याग्रह किया। सत्याग्रह में गौवंश को सरकारी दफ्तरों में बांधकर गौठान बंद होने पर विरोध जताया गया। प्रदेश के 90 विधनासभा क्षेत्रों में कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर के SDM दफ्तर जाकर गौवंश बांधकर विरोध जताया।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार में गौवंश सुरक्षित नही है। सरकार गौ हत्या बंद नही करवा पा रही है। जब तक गौ वंश सुरक्षित नही होते तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।

पाटन में बघेल हांकी गाय

पाटन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गायों को हांककर सरकारी कार्यालय ले गए। आवारा पशुओं की समस्या के विरोध में गौ-सत्याग्रह कर एसडीएम कार्यालय में पाटन विधानसभा में घूम रहे आवारा मवेशियों को छोड़ा गया। भूपेश बघेल ने कहा कि शासन-प्रशासन यह ध्यान रखे कि हमारा यह सत्याग्रह इस आंदोलन की महज शुरुआत है, यदि जल्द आवारा पशुओं की समस्या से निजात नहीं मिली तो यह आंदोलन और भी विस्तारित किया जाएगा।

बिना किसी आदेश के केवल द्वेषपूर्ण राजनीति के चलते गौठानों को बंद कर दिया गया है। इस वजह से मवेशी आवारा घूम रहे हैं, ग्रामीणों की फसलें खा रहे हैं, सड़कों पर हादसों की वजह और शिकार दोनों बन रहे हैं। ये विष्णुदेव जी से सरकार नहीं संभल रही है, नई योजनाएं तो छोड़िए वे हमारे समय की महत्वपूर्ण योजनाओं को ही संचालित नहीं कर पा रहे।गांव गांव से खुले घूम रहे गौ वंश को पाटन लाया जा रहा है।

गोठान बिना शासकीय आदेश बंद कर दिए‌ गए हैं। पशुओं की देखरेख नहीं हो पा रही है। चारापानी की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है। किसानों की फसलों का नुक़सान भी हो रहा है। पशुओं और किसानों दोनों की चिंता है। हम सरकार और प्रशासन को जगाने निकले हैं। गौ-सत्याग्रह के लिए जनता स्वस्फूर्त तैयार है।

जनता का यह आक्रोश बता रहा है कि द्वेष की राजनीति के लिए बंद किए गए गौठानों और “गोधन न्याय योजना” को बंद करने के निर्णय ने उनका जीवन किस तरह से प्रभावित किया है। सरकार आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करे, अन्यथा यह आंदोलन और व्यापक होगा।

कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोली बीजेपी

बीजेपी ने कांग्रेस के इस आंदोलन को नौटंकी बताया है। प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि बारिश का समय गाय माता को घर ले जाकर सेवा करने का है,राजनीति का नहीं। राजनीति के लिए कांग्रेस गाय माता को तेज बरसात में घसीट रही है। इससे निम्न स्तर की राजनीति नहीं हो सकती। कांग्रेस ने फिर अपना चरित्र बेनकाब किया। गौ माता के हत्यारों और तस्करों को संरक्षण देने वाले नौटंकी कर रहे है।





The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

देखें ये विडियो



Tags:
  • Chhattisgarh Congress
  • Chhattisgarh politics
  • CG Congress
  • Chhattisgarh Politics News
  • Chhattisgarh politics रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस गौ सत्या्ग्रह
  • cg bjp govt
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा