छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री के खिलाफ Congress ने EC में की शिकायत

Jitendra Shrivastava | Mar 28, 2024, 20:58 IST
Share
THESOOTR
गृह मंत्री के खिलाफ Congress ने की शिकायत।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूरे भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है। गृह मंत्री विजय शर्मा के ने होली मिलन समारोह के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के नागरिकों से खुलेआम ज्ञापन लिए जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

अरुण तिवारी, RAIPUR. बीजेपी की रणनीति का जवाब देते हुए कांग्रेस ( Congress ) भी अब बीजेपी के बड़े नेताओं पर टारगेट कर रही है। कांग्रेस के निशाने पर सीएम और डिप्टी सीएम हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा की शिकायत चुनाव आयोग ( EC ) से की है। विजय शर्मा पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस के विधि विभाग ने किया विरोध

कांग्रेस का कहना है कि विजय शर्मा ने होली मिलन समारोह के जरिए लोगों के ज्ञापन लिए हैं। शिकायत कांग्रेस विधि विभाग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की। कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान समय में पूरे भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा के द्वारा होली मिलन समारोह के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा (राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र) के नागरिकों से खुलेआम ज्ञापन लेना आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। जिसका विरोध छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी विधि विभाग करती है।

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

देखा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ शासन में आने वाले पुलिस विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, आबकारी विभाग सहित अधिकांश विभागों से संबंधित वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों जो कि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रियों के बंगलों में तैनात है। प्रतिदिन मंत्रियों के बंगलों में आवाजाही की जा रही है जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इस प्रकार जो भी विभागीय अधिकारी/कर्मचारी जो कि मंत्रीयों के बंगलों में आना जाना कर रहे हैं उन अधिकारियों/कर्मचारियों को चुनाव कार्यों से दूर करने की आवश्यकता है ताकि निष्पक्ष चुनाव छत्तीसगढ़ राज्य में हो सके। अतः निवेदन है कि उपरोक्त विषयों पर तत्काल रोक लगाते हुए समुचित कार्यवाही करने की कृपा की जाये।

Tags:
  • CONGRESS
  • गृह मंत्री
  • EC
  • उप मुख्यमंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा