बिलासपुर में कांग्रेस नेता नंद कुमार साय आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग को लेकर हुए मुखर, बीजेपी पर लगाया आरोप

The Sootr CG | Sept 09, 2023, 24:00 IST
Share
बिलासपुर में कांग्रेस नेता नंद कुमार साय आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग को लेकर हुए मुखर, बीजेपी पर लगाया आरोप
बिलासपुर में कांग्रेस नेता नंद कुमार साय आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग को लेकर हुए मुखर, बीजेपी पर लगाया आरोप

बिलासपुर में कांग्रेस नेता नंद कुमार साय आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग को लेकर मुखर हुए हैं। बीजेपी पर आरोप लगाया है।

BILASPUR. आदिवासी नेता और राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंदकुमार साय का बड़ा बयान सामने आया है। प्रदेश में आदिवासी सीएम के मुद्दे पर फिर एक बार साय मुखर हुए हैं। इसके साथ ही नंदकुमार साय ने भारतीय जनता पार्टी और पूर्ववर्ती सरकार पर भी निशाना साधा है। साय ने कहा कि प्रदेश के लिए ये बहुत बड़ा मुद्दा है। आज की स्थिति में भी आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग, चर्चा यहां प्रासंगिक है। हालांकि, इसका निर्णय, चिंतन पार्टियों को करना है, लेकिन कब होगा, कौन करेगा अभी भी ये अधर में है।

'आदिवासी मुख्यमंत्री का मुद्दा षड्यंत्र की भेंट चढ़ा'

नंद कुमार साय ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री बहुत पहले हो जाना था, लेकिन पहले ये मुद्दा षड्यंत्र की भेंट चढ़ गया। 2003 में घोषित करने के बाद भी ये नहीं हो सका। दुर्भाग्य रहा कि जो बने उन्होंने बेहतर काम नहीं किया। आगे साय ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन मुद्दों को कभी बीजेपी उठाती थी, विचार करती थी, उन सारे मुद्दों पर अभी कांग्रेस काम कर रही है। राम, गाय, गौठान पर बीजेपी केवल चर्चा करती रही और कांग्रेस सरकार इसपर काम कर रही है। सरकार ने इस पर काम करके दिखाया है। राम परिपथ, कौशल्या माता मंदिर, गौठान इसका बड़ा उदाहरण हैं।

कांग्रेस की सरकार बनने का दावा

नंद कुमार साय ने कहा कि कांग्रेस अच्छा काम कर रही है, सरकार भी बनेगी। लेकिन हर चुनाव को कठिन और चुनौती मानकर लड़ना चाहिए। युद्ध कभी कमजोर नहीं होता है। आगे साय ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्षी को भी शक्तिशाली होना जरूरी है, वर्तमान का भी यही तकाजा है। विरोधी दल और सत्तारूढ़ दल दोनों का महत्व है। इसलिए दोनों का मजबूत होना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़िए..

रायपुर में सीएम भूपेश बोले- बीजेपी को परिवर्तन यात्रा के दौरान मिलेगी सुरक्षा, ये तो सुरक्षा दे नहीं पाए जिससे झीरम जैसी घटना हुई

...तो कहीं से भी लड़ सकते हैं चुनाव

साय ने एक बार फिर चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए कहा कि 4-5 महीने पहले टिकट दे दिया जाए तो वे कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं। मरवाही के लोग भी मिलने आ रहे हैं, पत्थलगांव, लैलूंगा, कुनकुरी भी उनका गृह क्षेत्र है। लेकिन जहां पार्टी टिकट दे दे वही हमारी इच्छा है। आगे साय ने मंत्री मोहन मरकाम के क्षेत्र में विरोध को लेकर कहा कि जो सत्ता में होते हैं उनके लिए ये निश्चित चुनौती है, लेकिन छोटी-बड़ी अंदर-बाहर की ऐसी बातों के तत्काल निराकरण का प्रयास होना चाहिए। क्योंकि इससे नुकसान होगा ये तय है।

Tags:
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Nand Kumar Sai
  • demand for tribal Chief Minister
  • Nand Kumar Sai allegations against BJP
  • नंद कुमार साय
  • आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग
  • नंद कुमार साय के बीजेपी पर आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा