बिंद्रानवागढ़ और खुज्जी में भी कांग्रेस नेताओं ने दिखाए बगावती तेवर, निर्दलीय चुनाव के लिए भरी हुंकार

The Sootr CG | Oct 19, 2023, 24:00 IST
Share
बिंद्रानवागढ़ और खुज्जी में भी कांग्रेस नेताओं ने दिखाए बगावती तेवर, निर्दलीय चुनाव के लिए भरी हुंकार
बिंद्रानवागढ़ और खुज्जी में भी कांग्रेस नेताओं ने दिखाए बगावती तेवर, निर्दलीय चुनाव के लिए भरी हुंकार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बिंद्रानवागढ़ और खुज्जी में भी कांग्रेस नेताओं ने बगावती तेवर दिखाए। टिकट कटने पर निर्दलीय चुनाव के लिए हुंकार भरी।

GARIYABAND/DONGARGARH. बिंद्रानवागढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जनक लाल धुव्र के नाम की घोषणा के साथ ही कई उम्मीदवारों ने बगावती तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। जनक को बाहरी प्रत्याशी बताकर कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात भी की जा रही है। वहीं खुज्जी विधानसभा से वर्तमान विधायक छन्नी चंदू साहू का टिकट काटकर पूर्व विधायक भोलाराम साहू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जिससे छन्नी साहू के समर्थकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

कांग्रेस प्रदेश सचिव सेवन सिंह का इस्तीफा

कांग्रेस के प्रदेश सचिव सेवन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सेवन का आरोप है कि 40 साल तक पार्टी की सेवा करने के बावजूद पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी लायक नहीं समझा बल्कि बाहरी और पहले हारे प्रत्याशी को दोबारा मौका दे दिया। कांग्रेस के आदिवासी नेता धनसिंह मरकाम भी इसी बात को लेकर नाराज हैं। धनसिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। तीन बार लगातार भाजपा की झोली में जाने वाली इस सीट पर इस बार जीत का दावा भले ही प्रत्याशी जनक लाल कर रहे हैं। लेकिन पार्टी के नेताओं के बागी तेवर ने दावे की राह में रोड़ा खड़ा कर दिया है।

छन्नी साहू के समर्थक नाराज

खुज्जी से विधायक छन्नी साहू को टिकट नहीं मिलने पर आज समर्थक उनके निवास पहुंचे और अब अनुमान लगाया जा रहा है कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस की सूची में खुज्जी विधानसभा से वर्तमान विधायक छन्नी चंदू साहू का टिकट काटकर पूर्व विधायक भोलाराम साहू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जिससे छन्नी साहू के समर्थकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। आज कांग्रेस विधायक निवास पैरीटोला में बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचकर टिकट वितरण को लेकर जमकर अपनी भड़ास निकालते हुए एक स्वर में कहा कि बाहरी प्रत्याशी को खुज्जी विधानसभा में कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है, जो न्यायसंगत नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए..

CM भूपेश ने गिनाई कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां, बोले- केदार कश्यप के शिक्षा मंत्री रहते बंद हुए सैकड़ों स्कूल, जो हमने खोले

समर्थकों ने की छन्नी की तरफदारी

छन्नी साहू के समर्थकों ने कहा कि विधायक छन्नी चंदू साहू के 5 साल के कार्यकाल में कोरोना काल सहित सुख-दुख और विकास में उनकी सहभागिता थी। कांग्रेस संगठन की, हाथ जोड़ो यात्रा और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक जन चौपाल के माध्यम से पहुंचाने में उनकी सक्रियता रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के साहू की टिकट काटने से कायकर्ताओं में मायूसी है।

Tags:
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • rebellion of Congress leaders
  • Bindranavagarh Assembly
  • Khujji Assembly
  • leaders angry over ticket cancellation
  • कांग्रेस नेताओं की बगावत
  • बिंद्रानवागढ़ विधानसभा
  • खुज्जी विधानसभा
  • टिकट कटने पर नाराज नेता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा