BJP सरकार के फैसले पर कांग्रेस का हमला... प्रदेशभर में विरोध आंदोलन की तैयारी
Kanak Durga Jha | Aug 06, 2025, 15:17 IST
Congress protest movement against bjp government across state
आम जनता को न्याय दिलाने व हाफ बिजली योजना के तहत 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना वापस फिर से शुरू किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया करेगी।
छत्तीसगढ़ में हाफ बिजली बिल योजना को सीमित करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। कांग्रेस का आरोप है कि यह फैसला आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला है।
प्रदेश कांग्रेस ने 6 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस वार्ता और 7 अगस्त को बिजली विभाग के दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन की योजना बनाई है। इस आंदोलन का उद्देश्य जनता को फिर से हाफ बिजली योजना का लाभ दिलवाना है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने 400 यूनिट तक की हाफ बिजली योजना को समाप्त कर आम जनता के साथ अन्याय किया है। इस फैसले से अब लोगों को ज्यादा बिजली बिल चुकाना पड़ेगा।
पिछले डेढ़ साल में घरेलू बिजली दरों में चार बार बढ़ोतरी की गई है। घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे, गैर-घरेलू पर 25 पैसे और कृषि पंपों पर 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई है।
कांग्रेस का कहना है कि कोयला, पानी और ज़मीन राज्य की है, फिर भी जनता को महंगे दामों में बिजली दी जा रही है। भाजपा सरकार के इस फैसले को पार्टी जनविरोधी बताते हुए प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।
कांग्रेस दीपक बैज | PCC चीफ दीपक बैज | दीपक बैज का बयान
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
प्रदेश कांग्रेस ने 6 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस वार्ता और 7 अगस्त को बिजली विभाग के दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन की योजना बनाई है। इस आंदोलन का उद्देश्य जनता को फिर से हाफ बिजली योजना का लाभ दिलवाना है।
आम जनता के साथ अन्याय- दीपक बैज
नई नीति पर सवाल वर्तमान में केवल 100 यूनिट तक की खपत पर ही हाफ बिजली योजना लागू है। बैज का कहना है कि 100 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अब कोई छूट नहीं मिलेगी। इससे अधिकांश उपभोक्ता योजना से बाहर हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन6 अगस्त को जिला मुख्यालयों में कांग्रेस की प्रेस वार्ता होगी7 अगस्त को बिजली कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन केवल 100 यूनिट तक हाफ बिजली योजना लागू, अधिकांश लोग वंचित डेढ़ साल में बिजली दरों में चार बार बढ़ोतरी से बढ़ा उपभोक्ताओं का बोझ कांग्रेस ने इसे जनविरोधी नीति बताते हुए राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया। |
बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी
कांग्रेस का आरोप
FAQ
- .
छत्तीसगढ़ में हाफ बिजली बिल योजना को क्यों बदला गया?
राज्य सरकार ने इसे 400 यूनिट से घटाकर केवल 100 यूनिट तक सीमित कर दिया है, जिससे अधिकतर उपभोक्ता योजना से बाहर हो गए हैं। - कांग्रेस कब और कहां विरोध प्रदर्शन करेगी?
6 अगस्त को प्रेस वार्ता और 7 अगस्त को सभी जिलों में बिजली कार्यालयों के सामने प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा। - नई नीति से किसे सबसे ज्यादा नुकसान होगा?
100 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले आम उपभोक्ताओं को अब हाफ बिल की सुविधा नहीं मिलेगी, जिससे उनका मासिक बिल बढ़ जाएगा। - बिजली दरों में कितनी बढ़ोतरी हुई है?
घरेलू खपत पर 10-20 पैसे, व्यवसायिक पर 25 पैसे और कृषि पंपों पर 50 पैसे प्रति यूनिट तक की दर वृद्धि हुई है।
कांग्रेस दीपक बैज | PCC चीफ दीपक बैज | दीपक बैज का बयान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari