बस्तर में कुमारी शैलजा ने बोलीं- हमारी सरकार किसान और मजदूर हितैषी, कांग्रेस की घोषणाओं से बौखलाई हुई है BJP

The Sootr CG | Oct 24, 2023, 24:00 IST
Share
बस्तर में कुमारी शैलजा ने बोलीं- हमारी सरकार किसान और मजदूर हितैषी, कांग्रेस की घोषणाओं से बौखलाई हुई है BJP
बस्तर में कुमारी शैलजा ने बोलीं- हमारी सरकार किसान और मजदूर हितैषी, कांग्रेस की घोषणाओं से बौखलाई हुई है BJP

बस्तर में कुमारी शैलजा ने कहा हमारी सरकार किसान और मजदूरों के हित में फैसला लेती है, कांग्रेस की घोषणाओं से बीजेपी बौखलाई हुई है।

JAGDALPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 7 नवंबर को 20 सीटों पर मतदान होना है। इनमें बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीट भी शामिल हैं। पहले चरण के मतदान के पहले सियासी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। अब बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के बस्तर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को बस्तर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कांग्रेस के शीर्ष नेता चुनावी प्रचार में बस्तर पहुंचेंगे। सीएम भूपेश द्वारा कर्ज माफी के ऐलान को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा हमारी सरकार किसान और मजदूरों के हित में फैसला लेती है और हमारे फैसलों से छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान मजदूरों को फायदा होगा।

कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ की राजनीति करती है, 15 सालों के शासन में छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कुछ भी नहीं किया। उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस की घोषणाओं से बीजेपी बौखलाई हुई है, 22 सिटिंग विधायकों की टिकट काटे जाने को लेकर शैलजा कुमारी ने कहा कि आम लोगों की धारणाओं और सर्वे के आधार पर ही टिकट वितरण किया गया है।

बीजेपी की स्थिति दयनीय

पीएम मोदी के फेस पर बीजेपी के चुनाव लड़ने को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा कि बीजेपी की स्थिति दयनीय हो चुकी है, बीजेपी के पास कोई भी चेहरा नहीं है, उन्होंने आगे कहा चुनावी प्रचार को लेकर कांग्रेस तैयार है, और पहले भी कई स्तर पर बैठकें हो चुकी है, कांग्रेस का फोकस बूथ स्तर तक पहुंच में है। इसके लिए कार्य योजना बनाकर काम किया जा रहा है।

बस्तर पर कांग्रेस का विशेष फोकस

बता दें कि कांग्रेस का विशेष फोकस बस्तर पर है। इसी के तहत प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा बस्तर दौरे में पहुंची है। कुमारी शैलजा यहां चुनावी प्रचार प्रसार की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची। प्रभारी कुमारी शैलजा ने जगदलपुर में पदाधिकारियों की बैठक ली, अब आगे वो बाकी विधानसभा सीटों का भी दौरा करेगी और पदाधिकारियों की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी, प्रदेश प्रभारी सैलजा के साथ सचिव एवं प्रभारी डॉ. चंदन यादव एवं संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड भी बस्तर के दौरे में पहुंचे हैं।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Congress state in-charge Kumari Shailja
  • Kumari Shailja Bastar tour
  • BJP stunned by Congress announcements
  • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा
  • कुमारी शैलजा का बस्तर दौरा
  • कांग्रेस की घोषणाओं से बौखलाई बीजेपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा