कांग्रेस में टिकट की लड़ाई दिल्ली पहुंची, दावेदारों के तेवर ने दी टेंशन
Kanak Durga Jha | Oct 19, 2024, 14:17 IST
Congress ticket fight reaches Delhi raipur south assembly seat By-election
Raipur South Assembly Seat By-Election 2024 : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के अंदरुनी लड़ाई ने अब दिल्ली तक दस्तक दे दी है।
Raipur South Assembly Seat By-Election 2024 : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के अंदरुनी लड़ाई ने अब दिल्ली तक दस्तक दे दी है। प्रमोद दुबे और राजीव (शानू) वोरा के बीच टिकट को लेकर खींचतान बढ़ गई है, और पार्टी के आलाकमान तक मामला पहुंच गया है।
रायपुर में प्रमोद दुबे के समर्थक पैराशूट उम्मीदवार (बाहरी उम्मीदवार) के खिलाफ जमकर विरोध कर रहे हैं। दुबे ने नामांकन फार्म भी खरीद लिया है, जिससे उनकी दावेदारी और भी मजबूत हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ शानू वोरा, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. मोतीलाल वोरा के भतीजे हैं, भी उपचुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। वोरा फिलहाल दिल्ली पहुंचकर AICC के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं, ताकि अपना पक्ष मजबूती से रख सकें।
महिलाएं तय करेंगी बृजमोहन अग्रवाल की सीट पर कौन बनेगा विधायक
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस का आलाकमान शानू वोरा को टिकट देना चाहता है, लेकिन प्रदेश स्तर पर प्रमोद दुबे को समर्थन मिल रहा है। टिकट को लेकर रायपुर के राजीव भवन (कांग्रेस भवन) में बैठकें जारी हैं। बता दें कि विवाद को लेकर देर रात तक नेताओं ने बातचीत की।
जल्द होगा रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव... तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग
उपचुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, और पहले दिन 8 नामांकन फॉर्म खरीदे गए। इसमें कांग्रेस से प्रमोद दुबे ने भी आवेदन खरीदा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है, जबकि 28 अक्टूबर को नामांकन की समीक्षा होगी। 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं। रायपुर दक्षिण की सीट पर कांग्रेस के अंदर संघर्ष और टिकट के लिए रस्साकशी ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।
UP में BJP के हौसले बुलंद, त्रिपुरा में CM की कुर्सी सुरक्षित; AAP को पंजाब में नुकसान तो दिल्ली में फायदा, कांग्रेस की आस बढ़ी
दिल्ली पहुंचा मामला
महिलाएं तय करेंगी बृजमोहन अग्रवाल की सीट पर कौन बनेगा विधायक
प्रमोद दुबे के समर्थन में कार्यकर्ता
जल्द होगा रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव... तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग
नामांकन प्रक्रिया शुरू
UP में BJP के हौसले बुलंद, त्रिपुरा में CM की कुर्सी सुरक्षित; AAP को पंजाब में नुकसान तो दिल्ली में फायदा, कांग्रेस की आस बढ़ी
FAQ
- रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के अंदर विवाद क्यों है?
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट को लेकर संघर्ष इसलिए है क्योंकि दो प्रमुख उम्मीदवार, प्रमोद दुबे और राजीव (शानू) वोरा, टिकट के दावेदार हैं। प्रमोद दुबे को प्रदेश के कार्यकर्ताओं और नेताओं का समर्थन मिल रहा है, जबकि कांग्रेस का आलाकमान शानू वोरा को टिकट देना चाहता है। - प्रमोद दुबे और शानू वोरा में से किसे टिकट मिलने की संभावना है?
शानू वोरा को कांग्रेस आलाकमान का समर्थन मिल रहा है, प्रमोद दुबे को स्थानीय स्तर पर ज्यादा समर्थन प्राप्त है। अभी टिकट को लेकर अंतिम फैसला होना बाकी है, और रायपुर में लगातार बैठकें हो रही हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari