शराब बांटकर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस... MP से आ रही सप्लाई
Kanak Durga Jha | Feb 04, 2025, 15:23 IST
Congress wants to win elections by distributing liquor
Chhattisgarh Local Body Election 2025 : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस प्रदेश में खुब शराब बांट रही है। अवैध शराब की सप्लाई मध्य प्रदेश से हो रही है।
Chhattisgarh Local Body Election 2025 : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस प्रदेश में खुब शराब बांट रही है। अवैध शराब की सप्लाई मध्य प्रदेश से हो रही है। बिलासपुर पुलिसने शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट को पकड़ा है। चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही 35 पेटी शराब को पुलिस ने पकड़ा और चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
बिना वोटिंग के जीत रही BJP... 23 जगह लहराया परचम
तस्करों से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बलौदाबाजार निवासी नितिन जायसवाल ने उनसे यह शराब मंगवाया था। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने बलौदा बाजार में दबिश देकर नितिन जायसवाल को भी गिरफ्तार किया है। नितिन जायसवाल बलौदा बाजार में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेंद्र जायसवाल का भतीजा है। आशंका जताई जा रही है कि चुनाव में खपाने के लिए शराब मंगाई गई थी।
35 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
बिलासपुर पुलिस एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में अवैध नशे के खिलाफ प्रहार अभियान चला रही है। अभियान के तहत चुनाव आचार संहिता के बीच पुलिस संदिग्ध सामग्रियों और रकम तथा नशे की जांच कर रही है। थाना कोटा पुलिस और एसीसीयू (साइबर सेल) की संयुक्त टीम ने कोटा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर 35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अरुण देव बने छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी
जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 21 लाख रुपए आंका गया है। इस गिरोह का सरगना नितिन जायसवाल को माना जा रहा है नितिन जायसवाल को ही यह शराब सप्लाई की जानी थी। नितिन जायसवाल के चाचा सुरेंद्र जायसवाल बलौदाबाजार में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु शराब खपाने के लिए मध्य प्रदेश से शराब मंगवाई जा रही थी। जिसे बिलासपुर पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया।
बीच रोड में केक काटने पर 300 रुपए चालान, HC ने कहा - कोई और होता तो...
बिना वोटिंग के जीत रही BJP... 23 जगह लहराया परचम
नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी का भतीजा गिरफ्तार
35 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
अरुण देव बने छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी
जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 21 लाख रुपए आंका गया है। इस गिरोह का सरगना नितिन जायसवाल को माना जा रहा है नितिन जायसवाल को ही यह शराब सप्लाई की जानी थी। नितिन जायसवाल के चाचा सुरेंद्र जायसवाल बलौदाबाजार में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु शराब खपाने के लिए मध्य प्रदेश से शराब मंगवाई जा रही थी। जिसे बिलासपुर पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया।
बीच रोड में केक काटने पर 300 रुपए चालान, HC ने कहा - कोई और होता तो...
FAQ
- छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में अवैध शराब सप्लाई का मामला कहां से सामने आया है
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है, जहां 35 पेटी अंग्रेजी शराब चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही थी। - पुलिस ने इस मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया और मुख्य आरोपी कौन है?
पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी नितिन जायसवाल है। वह कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेंद्र जायसवाल का भतीजा है। - जब्त की गई अवैध शराब की कुल कीमत कितनी आंकी गई है?
पुलिस ने जब्त की गई 35 पेटी अंग्रेजी शराब की कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपए आंकी है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari