छत्तीसगढ़ में 3200 रुपए में धान खरीदेगी कांग्रेस, घोषणा पत्र में किया वादा, जानिए आपके लिए और क्या किया ऐलान
Rahul Garhwal | Nov 05, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में 3200 रुपए में धान खरीदेगी कांग्रेस, घोषणा पत्र में किया वादा, जानिए आपके लिए और क्या किया ऐलान
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 3200 रुपए में धान खरीदने का वादा किया है।
शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीगसढ़ में बीजेपी के बाद आज कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के दिग्गज नेता अलग-अलग जगहों पर घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। रायपुर में कुमारी सैलजा ने घोषणा पत्र के ऐलान करते हुए बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 3200 रुपए में धान खरीदेगी। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में 3100 रुपए में धान खरीदी का वादा किया था। जानिए कांग्रेस की घोषणाएं क्या-क्या हैं...
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का 'भरोसे का घोषणा पत्र'
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का 'भरोसे का घोषणा पत्र'
- किसानों का फिर कर्ज माफ होगा, पहले ही 9200 करोड़ का कर्ज माफ कर चुके हैं।
- 20 क्विंटल धान खरीदी करेंगे।
- केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त होगी।
- 6 हजार रुपए तेंदूपत्ता मानक बोरा मिलेगा। 4 हजार सालाना बोनस।
- भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना मिलेंगे, पहले 7 हजार मिलते थे।
- 2 हजार 640 अभी धान मिल रहा है, इसके बाद 3200 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी जाएंगी।
- बिजली 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री। 50 लाख उपभोक्ताओ को मिलेगा लाभ।
- 500 रुपए की सब्सिडी सिलेंडर लेने पर हर महिला के खाते में जमा हो जाएगी।
- 17.50 लाख लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देंगे।
- 63 लघुवनोपज की एमएसपी पर 10 रुपए प्रति किलो अतिरिक्त मिलेंगे।
- बीपीएल परिवारों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत मिलेगा।
- एपीएल परिवारों को 5 लाख तक इलाज मुफ्त मिलेगा।
- छत्तीसगढ़ के निवासियों की आकस्मिक या सड़क दुर्घटनाओं में निशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।
- सभी सरकारी स्कूल अपग्रेड होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल में परिवर्तन होंगे।
- महिला स्वयं सहायता समूहों का कर्ज भी माफ होंगे।
- छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना होगी।
- युवाओं को उद्योगों के 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कर्ज मिलेंगे।
- छत्तीसगढ़ में अंत्येष्टि के लिए लकड़ियां सरकार देगी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari