महतारी वंदन योजना पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का विवादित बयान, बोले- कांग्रेस की पैंट गीली हो गई, जानिए क्या मिला जवाब
Rahul Garhwal | Nov 26, 2023, 24:00 IST
महतारी वंदन योजना पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का विवादित बयान, बोले- कांग्रेस की पैंट गीली हो गई, जानिए क्या मिला जवाब
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पैंट गीली हो गई।
गंगेश द्विवेदी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की महतारी वंदन योजना को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने विवादित बयान दिया है। चंद्राकर ने कहा है कि बीजेपी की महतारी वंदन योजना के बारे में सुनकर कांग्रेस की पैंट गीली हो गई। उनकी इस टिप्पणी पर कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने नसीहत दी कि हार की बौखलाहट में चंद्राकर को शिष्टता नहीं भूलनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनने का दावा
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने दावा किया कि 3 दिसंबर को प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की वजह से कांग्रेस को अपना घोषणा पत्र जारी होने के बाद नई घोषणाएं करनी पड़ी। कांग्रेस ने बीजेपी पर फॉर्म भरवाने के आरोप लगाए। चंद्राकर ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वो साबित करे कि बीजेपी के लोग पंडाल लगाकर फॉर्म भरवा रहे थे।
निर्वाचन आयोग पर लगाया आरोप
अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जो शिकायतें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में दीं, उन्हें जानबूझकर कई दिनों तक लंबित रखा फिर बिना बताए निरस्त भी कर दिया। चंद्राकर ने मांग की कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से बीजेपी की ओर से की गईं तमाम शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कराई जाए। हमारा पक्ष भी सुना जाए और अगर उसे नस्तीबद्ध किया गया है, तो उसकी ब्योरावार जानकारी दी जाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय अगर बीजेपी की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा, तो बीजेपी भारत निर्वाचन आयोग और कोर्ट में भी इन शिकायतों को लेकर जाएगी।
कर्मचारी नहीं डाल पाए वोट
कर्मचारियों के मतदान का प्रतिशत ज्यादा रहा। जिन कर्मचारियों का चुनाव ड्यूटी से नाम हटाया गया, वो कर्मचारी अपने मूल स्थान पर भी मतदान से वंचित हो गए। ये जानबूझकर किया गया, क्योंकि कांग्रेसी ये जानते थे कि कर्मचारी वर्ग कांग्रेस से नाराज है। वो जितना ज्यादा वोट करेंगे, उतना ही कांग्रेस को नुकसान होगा। इसलिए कम से कम 25 हजार कर्मचारियों को मतदान से साजिशन वंचित किया गया।
ये खबर भी पढ़िए..
चीन में रहस्यमयी बीमारी का कहर, अगर भारत में फैली तो आपके बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा !
कांग्रेस बोली- बीजेपी चुनाव हार रही
बीजेपी के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के आरोपों पर कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव हार रही है। इसी बौखलाहट में वे शिष्टता भूल गए हैं और अधिकारियों को धमका रहे हैं। निश्चित तौर पर बीजेपी की बौखलाहट स्वाभाविक है, लेकिन चुनाव में अगर आप हार रहे हैं, तो जनता में अलोकप्रिय हैं। शुक्ला ने कहा कि विपक्ष की भूमिका होने के बाद भी बीजेपी नेता जनता के बीच मुद्दों के साथ नहीं गए। झूठे मुद्दों को लेकर जनता के बीच गए जिससे जनता ने उन्हें नकार दिया है। अधिकारियों को धमकाना उचित नहीं है, ये भारतीय जनता पार्टी की सामंती मानसिकता को दर्शाता है।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari