धर्मांतरण को लेकर बड़ा बवाल... चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल ने किया हंगामा

Kanak Durga Jha | Jul 20, 2025, 21:15 IST
Share
conversion Bajrang Dal created ruckus during prayer meeting church
conversion Bajrang Dal created ruckus during prayer meeting church

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में स्थित एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों में लगातार बवाल देखा जा रहा है। ताजा मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है, जहां ढांचा भवन इलाके में एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि जामुल क्षेत्र के सन मैरिज पैलेस के पास स्थित चर्च में रविवार को एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मचाया हंगामा इस सभा में करीब 100 से अधिक लोग मौजूद थे। उसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि वहां मौजूद लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसके विरोध में उन्होंने चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
चर्च में प्रार्थना सभा चल रही थी- रविवार को जामुल स्थित चर्च में 100 से अधिक लोग धार्मिक सभा में शामिल हुए थे।

बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप- कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वहां प्रार्थना की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध- प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल ने चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया और नारेबाजी की।

पुलिस ने संभाला मोर्चा- मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभा को रोका, लोगों को बस में बैठाकर घर भेजा और हालात शांत किए।

पादरियों से पूछताछ जारी- बजरंग दल की शिकायत पर चर्च के पादरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

पुलिस ने चर्च में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला और बस में बैठाकर उन्हें उनके घरों के लिए रवाना कर दिया। इनमें से अधिकांश लोग कैंप और जामुल क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इस सभा में साहू, कुर्मी, देवांगन और पटेल समाज के लोग भी शामिल थे। वहीं इस मामले को लेकर बजरंग दल की ओर से चर्च के पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने पादरियों को हिरासत में लिए और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

FAQ

  1. यह घटना कब और कहां हुई?
    यह घटना रविवार को भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के ढांचा भवन इलाके में हुई।
  2. बजरंग दल ने क्या आरोप लगाया है?
    बजरंग दल ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण करवाया जा रहा था।
  3. पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
    पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और पादरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
  4. सभा में कौन-कौन से समाज के लोग शामिल थे?
    सभा में साहू, कुर्मी, देवांगन और पटेल समाज के लोग शामिल बताए गए हैं।
  5. बजरंग दल ने किस तरह विरोध दर्ज किया?
    बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए विरोध जताया।
छत्तीसगढ़ धर्मांतरण मामले | छत्तीसगढ़ धर्मांतरण | छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण | छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का विवाद | छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का विरोध | छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा | छत्‍तीसगढ़ में धर्मांतरण का मामला | Conversion

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा
  • Conversion
  • छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का विवाद
  • छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का विरोध
  • छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण
  • छत्तीसगढ़ धर्मांतरण
  • छत्तीसगढ़ धर्मांतरण मामले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज