छत्तीसगढ़ में कोरोना का खतरा बढ़ा: 12 नए मरीज, 42 एक्टिव केस, अलर्ट पर प्रशासन
Harrison Masih | Jun 13, 2025, 09:57 IST
Corona increased in Chhattisgarh 12 new patients42 active cases administration on alert the sootr
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। गुरुवार को राज्य में कोविड-19 के 12 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें रायपुर से 6, बिलासपुर से 4 और दुर्ग से 2 मरीज शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। गुरुवार को राज्य में कोविड-19 के 12 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें रायपुर से 6, बिलासपुर से 4 और दुर्ग से 2 मरीज शामिल हैं। राहत की बात यह है कि 15 मरीज ठीक भी हुए हैं। फिलहाल राज्य में कुल 42 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक 87 मामले सामने आ चुके हैं और 45 लोग पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता, प्रशासन अलर्ट मोड पर
राज्य सरकार ने संभावित तीसरी लहर या इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी शासकीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। सैंपल कलेक्शन से लेकर कोविड मरीजों के इलाज तक की मॉकड्रिल कराई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर मरीज होम क्वारैंटाइन में ही स्वस्थ हो जा रहे हैं।
पिछले चार दिनों में प्रदेश में कुल 25 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 6 मई को सबसे ज्यादा 17 केस सामने आए थे—रायपुर से 11, बिलासपुर से 5 और बालोद से 1। यह अब तक मई माह में एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा है।
मेकाहारा अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. आर. के. पांडा के अनुसार, गंभीर केस अब तक सामने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि खासकर डायबिटीज के मरीजों और चेन स्मोकर्स को नया वैरिएंट जल्दी चपेट में ले सकता है। यहां कोविड ओपीडी 28 मई से शुरू कर दी गई है और अब तक 45 से ज्यादा RTPCR टेस्ट हो चुके हैं। 15 बेड वाला विशेष कोरोना ICU भी तैयार है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो नए मामले सामने आए, सावधानी बरतने की अपील
देशभर में अब तक कोविड के नए वैरिएंट JN.1 के 7,154 केस सामने आ चुके हैं और 77 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह वैरिएंट अपेक्षाकृत कम घातक है। फैटेलिटी रेट केवल 2% है। 9 राज्यों को छोड़ दें तो अन्य सभी राज्यों में यह वैरिएंट फैल चुका है।
रायपुर स्थित DKS, आयुर्वेदिक कॉलेज और अंबेडकर अस्पताल में पीएम केयर फंड से लगे ऑक्सीजन प्लांट्स फिलहाल बंद पड़े हैं। DKS अस्पताल ने पिछले दो सालों में सिलेंडरों पर लगभग 3.84 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हर महीने करीब 16 लाख रुपये सिर्फ ऑक्सीजन सिलेंडरों के लिए चुकाने पड़ रहे हैं।
DKS के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. हेमंत शर्मा के अनुसार, CGMSC की ओर से लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के लिए एनओसी नहीं मिली है। फिलहाल जो प्लांट ऑपरेट हो रहा है, वह केवल अस्पताल की 60% जरूरतें ही पूरी कर पा रहा है। बाकी 40% जरूरतें प्राइवेट सिलेंडरों से पूरी की जा रही हैं, जिसकी लागत आम जनता पर पड़ सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में कोरोना से तीसरी मौत से हड़कंप, देशभर में covid से 77 मौतें, टोटल 7154 केस एक्टिव
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे मामलों में तुरंत हेल्थ इन्फॉर्मेशन सेंटर को सूचना देने और स्क्रीनिंग के बाद सैंपल जांच की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर सैंपल्स को AIIMS रायपुर भेजा जाएगा ताकि जीनोम सीक्वेंसिंग से नए वैरिएंट की पहचान की जा सके। साथ ही, मितानिनों के जरिए समुदाय स्तर पर लक्षणों की निगरानी और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। सभी अस्पतालों को दवाइयों और PPE किट्स का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... कोरोना से बचाव का दावा फेल : जरूरी किट ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ में कोरोना | छत्तीसगढ़ में कोरोना मॉकड्रिल | CG Corona Update | CG कोरोना अपडेट | chhattisgarh covid news | COVID19 Cases
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता, प्रशासन अलर्ट मोड पर
स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर, मॉकड्रिल और ट्रेनिंग शुरू
6 मई को सामने आया था सबसे बड़ा एकदिनी उछाल
मेकाहारा में अभी तक गंभीर केस नहीं
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो नए मामले सामने आए, सावधानी बरतने की अपील
देशभर में 77 मौतें, JN.1 वैरिएंट फैला
DKS और दूसरे अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट बंद
DKS के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. हेमंत शर्मा के अनुसार, CGMSC की ओर से लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के लिए एनओसी नहीं मिली है। फिलहाल जो प्लांट ऑपरेट हो रहा है, वह केवल अस्पताल की 60% जरूरतें ही पूरी कर पा रहा है। बाकी 40% जरूरतें प्राइवेट सिलेंडरों से पूरी की जा रही हैं, जिसकी लागत आम जनता पर पड़ सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में कोरोना से तीसरी मौत से हड़कंप, देशभर में covid से 77 मौतें, टोटल 7154 केस एक्टिव
सर्दी-खांसी वाले मरीजों की संख्या बढ़ी
जीनोम सीक्वेंसिंग और दवा भंडारण के निर्देश
ये खबर भी पढ़ें... कोरोना से बचाव का दावा फेल : जरूरी किट ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ में कोरोना | छत्तीसगढ़ में कोरोना मॉकड्रिल | CG Corona Update | CG कोरोना अपडेट | chhattisgarh covid news | COVID19 Cases
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari