MP में कोरोना से तीसरी मौत से हड़कंप, देशभर में covid से 77 मौतें, टोटल 7154 केस एक्टिव
Sandeep Kumar | Jun 12, 2025, 19:52 IST
mp-covid19-third-death
देशभर में कोविड-19 का एक नया वैरिएंट सामने आया है, जो तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 7154 एक्टिव केस हैं।
मध्य प्रदेश में इस साल कोरोना से तीसरी मौत दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड के मुताबिक, रतलाम की 52 वर्षीय महिला की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हुई। महिला को ब्रोंकियल अस्थमा, टीबी और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियां थीं। उन्हें 8 जून को सांस लेने में दिक्कत के कारण भर्ती किया गया था।
10 जून को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां 11 जून को उनकी मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 123 संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें 86 एक्टिव केस हैं।
देशभर में एक्टिव केस की संख्या 7154 हो चुकी है और औसतन हर दिन 400 नए मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब जिलेवार डेटा साझा नहीं कर रहा है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... भारत में XFG की एंट्री, MP में भी मिले 6 केस; जानें क्यों खतरनाक है कोरोना का ये नया वैरिएंट
देशभर में कोविड-19 का एक नया वैरिएंट सामने आया है, जो तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 7154 एक्टिव केस हैं। बीते सप्ताह से रोजाना औसतन 400 नए केस सामने आ रहे हैं। हालांकि, 11 जून को महज 33 नए केस रिपोर्ट हुए, लेकिन इससे संक्रमण की रफ्तार कम नहीं मानी जा रही।
ये खबर भी पढ़िए... फिर तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, अब तक 68 की गई जान, 6800 एक्टिव केस
प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 21 नए केस दर्ज किए गए थे। इस साल अब तक की एक दिन में सबसे बड़ी संख्या है। अब तक कुल 123 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से 86 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। 34 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस साल कोरोना से अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं।
ये खबर भी पढ़िए... कोरोना से बचाव का दावा फेल : जरूरी किट ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
कोरोना संक्रमण के फैलाव के बीच, स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है। इंटिग्रेटेड डिजीज सर्विलेंस प्रोग्राम (IDSP) की ओर से अब जिलेवार आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं। न ही किसी भी जिले से दैनिक हेल्थ बुलेटिन जारी किया जा रहा है। IDSP के प्रभारी डॉ. अश्विनी भागवत से संपर्क के कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। साल 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है जब अधिकारी कोरोना पर जानकारी साझा करने से बच रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता, प्रशासन अलर्ट मोड पर
महिला की मौत के बाद इंदौर के अस्पतालों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोविड वार्ड फिर से सक्रिय कर दिए गए हैं और पुराने संक्रमितों की जांच रिपोर्ट फिर से खंगाली जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बुखार, खांसी या सांस की तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और भीड़-भाड़ से बचें।
भारत में फिलहाल कोरोना का JN.1 वैरिएंट सबसे ज्यादा फैल रहा है। जांच में आधे से ज्यादा सैंपल में यही वैरिएंट पाया गया है। इसके बाद BA.2 (26%) और ओमिक्रॉन सबलाइनज (20%) के मामले सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने JN.1 को 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' माना है। भोपाल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव के अनुसार, कमजोर इम्यूनिटी वाले, पुराने रोगियों और गर्भवती महिलाओं को सभी सावधानियां बरतनी चाहिए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
10 जून को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां 11 जून को उनकी मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 123 संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें 86 एक्टिव केस हैं।
देशभर में एक्टिव केस की संख्या 7154 हो चुकी है और औसतन हर दिन 400 नए मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब जिलेवार डेटा साझा नहीं कर रहा है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... भारत में XFG की एंट्री, MP में भी मिले 6 केस; जानें क्यों खतरनाक है कोरोना का ये नया वैरिएंट
नया वैरिएंट बना चिंता का विषय
ये खबर भी पढ़िए... फिर तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, अब तक 68 की गई जान, 6800 एक्टिव केस
प्रदेश में कोरोना का ताजा हाल
ये खबर भी पढ़िए... कोरोना से बचाव का दावा फेल : जरूरी किट ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी
ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता, प्रशासन अलर्ट मोड पर
इंदौर में फिर बढ़ी सतर्कता
ये लोग रहे विशेष रुप से अलर्ट
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari