लैब अटेंडेंट भर्ती के लिए 1 अप्रैल से होगी काउंसलिंग, अग्निवीर बनने के लिए शुरु हुए आवेदन

Arun Tiwari | Mar 28, 2026, 17:00 IST
Share
Counseling Lab Attendant recruitment April 1st applications become Agniveer
Counseling Lab Attendant recruitment April 1st applications become Agniveer

छत्तीसगढ़ में लैब अटेंडेंट के लिए काउंसलिंग 1-2 अप्रैल को होगी, जिसमें 430 चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापना स्थल का चयन करने का मौका मिलेगा। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हुई है और 1 अप्रैल तक चलेगी।

RAIPUR : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का इंतजार खत्म हुआ है। उच्च शिक्षा विभाग में लैब अटेंडेंट के लिए काउंसलिंग की बारी आ गई है। काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा संचालनालय ने प्रयोगशाला परिचारक यानी Lab Attendant के पदों पर सीधी भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का इंतज़ार खत्म कर दिया है। संचालनालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार मेरिट सूची में स्थान पाने वाले 430 अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 01 और 02 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

काउंसलिंग प्रक्रिया नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन के ब्लॉक 3 पर संचालित होगी। काउंसलिंग को दो दिनों में और कुल चार पालियों (Shift) में बांटा गया है। काउंसलिंग पूरी तरह से मेरिट और रोस्टर के नियमों के आधार पर की जा रही है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित रैंक के अनुसार तय तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। इस काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके पदस्थापना स्थल (Posting Place) का चयन करने का मौका भी मिलेगा।
​

अग्निवीर के लिए आवेदन


भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 13 फरवरी 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में युवाओं को समय रहते फॉर्म भरने की सलाह दी गई है। इस भर्ती के लिए 17 वर्ष 6 माह से लेकर 21 वर्ष तक के उम्मीदवार पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 8वीं पास से लेकर स्नातक और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका माना जा रहा है। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने लैब अटेंडेंट भर्ती और अग्निवीर भर्तीप्रक्रिया को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

उनके निर्देश पर जिले के युवाओं की सुविधा के लिए ब्लॉक स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर सकें। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में जाकर आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या हो रही है, वे रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। यहां सेना भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।


असिस्टेंट प्रोफेसर का प्रोबेशन पीरिएड खत्म


सरकारी कॉलेज के 872 सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि यानी प्रोबेशन पीरिएड समाप्त हो गया है। सरकार ने वर्ष 2022 से पूर्व नियुक्त 10 और जनवरी - फरवरी वर्ष 2022 में नियुक्त 338,मार्च -मई में नियुक्त 572 और जून-दिसंबर 2022 में नियुक्त 90 सहायक प्राध्यापकों के प्रकरणों की समीक्षा कर मामलों में निर्णय लिए गए हैं। इस तरह कुल 1010 परिवीक्षाधीन सहायक प्राध्यापकों के संबंध में परीक्षण के बाद 872 सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति की अनुशंसा की गई है ।

68 सहायक प्राध्यापक को परिभ्रमण में रखा गया है। इसी तरह 70 प्राध्यापकों के गोपनीय प्रतिवेदन में समिति की शर्तों के अनुरूप न होने के कारण परिवीक्षा अवधि में वृद्धि की अनुशंसा की गई है,जिसमे 53 प्राध्यापकों का 1 वर्ष और 17 सहायक प्राध्यापकों का 2 वर्ष शामिल है। विभागीय जानकारी के अनुसार इन सहायक प्राध्यापकों की परीविक्षा अवधि समाप्ति की प्रक्रिया वर्ष 2025 तक पूरी की जानी है। इसके लिए वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन, पुलिस सत्यापन, सतत सेवा प्रमाण-पत्र, निष्ठा प्रमाण-पत्र, विभागीय जांच एवं न्यायालयीन प्रकरण से संबंधित दस्तावेज तथा चल-अचल संपत्ति विवरण जैसे आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।

ये खबरें भी पढ़ें

इंदौर में 20 साल पहले हुआ शिक्षक भर्ती घोटाला अब खुला, फर्जी डिग्री से 74 शिक्षकों ने ली थी नौकरी

Fake Certificate | सालों से सरकारी नौकरी कर रहे थे, अब फर्जी निकला प्रमाण पत्र, 44 पर FIR

फर्जी दिव्यांग पत्र से ली सरकारी नौकरी, एसओजी ने 44 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

आधे स्कूलों में शिक्षक नहीं, आधे जिनमें बचे उनकी नौकरी पक्की नहीं ! क्या करें ये बेचारे ? Rajasthan

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • भारतीय सेना
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • शासकीय महाविद्यालय
  • रोजगार कार्यालय
  • अग्निवीर भर्ती
  • लैब अटेंडेंट भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज