इंदौर में 20 साल पहले हुआ शिक्षक भर्ती घोटाला अब खुला, फर्जी डिग्री से 74 शिक्षकों ने ली थी नौकरी
Sanjay Gupta | Mar 28, 2026, 12:53 IST
Indore Sanwer Teachers Fake Degree Case
इंदौर में सरकारी स्कूल में फर्जी डिग्री से मास्टर साहब ने नौकरी हासिल की कर ली। ऐसे 74 शिक्षक अब निशाने पर हैं, इनकी डिग्री की जांच हो रही है। मामला लोकायुक्त तक पहुंच गया है।
Indore. इंदौर जिले की सांवेर तहसील के स्कूलों में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 74 शिक्षकों पर फर्जी डिग्री के दम पर नौकरी पाने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि साल 2006-07 में हासिल की गई इन नौकरियों का राज करीब 20 साल बाद खुला है।
जब लोकायुक्त इंदौर में इसकी शिकायत हुई, तब कहीं जाकर एमपी शिक्षा विभाग की नींद टूटी। मामले की जांच शुरू हुई तो पहले चरण में 26 शिक्षकों की डिग्री की रिपोर्ट सामने आई है, जो पूरी तरह गलत पाई गई हैं। विभाग ने तुरंत कड़ा एक्शन लेते हुए इन सभी को नोटिस थमा दिया है और फिलहाल इनका वेतन भी रोक दिया गया है।
लोकायुक्त के पत्र के बाद शिक्षा विभाग ने इन डिग्रियों की जांच कराई और माध्यमिक शिक्षक मंडल से रिपोर्ट ली। इसमें आया है कि इनके द्वारा फर्जी डीएड और बीएड की मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल की थी।
जांच में सामने आया कि शिक्षकों ने साल 2006-07 में हुई संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी डॉक्यूमेंट्स और डिग्री के आधार पर नियुक्ति पाई थी।
ये नियुक्तियां सांवेर जनपद पंचायत के माध्यम से की गई थीं। ये शिक्षक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थ हैं। इसमें से कुछ शिक्षक अकादमिक कार्यों में हैं।
इस मामले में चार प्राचार्यों तक की समिति भी बनी थी, जो बहुत पहले ही रिपोर्ट दे चुकी है लेकिन इसे दबाकर रखा गया। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में साफ आया था कि इनके द्वारा लगाई गई डिग्रियां (शिक्षक भर्ती घोटाला) सही नहीं है। हद तो यह है कि कई डिग्री और मार्कशीट में तो एक ही रोल नंबर डला हुआ है।
जानकारी के अनुसार यह शिक्षक अभी उत्कृष्ट उमावि सांवेर, कन्या उमावि सांवेर, उमावि चन्द्रावतीगंज, उमावि डकाच्या, उमावि मांगल्या, उमावि धरमपुरी और उमावि अजनोद संकुल में पदस्थ है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी ने कहा कि फर्जी डिग्री, अंकसूची मामले में शिकायत मिलने के जांच की जा रही है। हमने 26 शिक्षकों को नोटिस किए हैं और वेतन रोका है।
ये खबरें भी पढ़ें...
तीसरी बार बदली एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख, अब 29 अप्रैल को
महिला IAS वंदना वैद्य फार्महाउस जुआकांड में नया विवाद, TI ने याचिका लगाई तो बुरहानपुर भेजा
एमपी सरकार पर बढ़ा कर्ज का बोझ, लिया 2500 करोड़ का नया लोन
गर्मी में बिजली कनेक्शन कटने से दंपती में झगड़ा, 1 लाख का आया था बिल, महिला ने लगा ली फांसी
जब लोकायुक्त इंदौर में इसकी शिकायत हुई, तब कहीं जाकर एमपी शिक्षा विभाग की नींद टूटी। मामले की जांच शुरू हुई तो पहले चरण में 26 शिक्षकों की डिग्री की रिपोर्ट सामने आई है, जो पूरी तरह गलत पाई गई हैं। विभाग ने तुरंत कड़ा एक्शन लेते हुए इन सभी को नोटिस थमा दिया है और फिलहाल इनका वेतन भी रोक दिया गया है।
डीएड, बीएड की फर्जी डिग्रियां
जांच में सामने आया कि शिक्षकों ने साल 2006-07 में हुई संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी डॉक्यूमेंट्स और डिग्री के आधार पर नियुक्ति पाई थी।
ये नियुक्तियां सांवेर जनपद पंचायत के माध्यम से की गई थीं। ये शिक्षक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थ हैं। इसमें से कुछ शिक्षक अकादमिक कार्यों में हैं।
जांच समिति की रिपोर्ट में भी ये आया
सांवेर में इन जगह पर पदस्थ है यह शिक्षक
ये खबरें भी पढ़ें...
तीसरी बार बदली एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख, अब 29 अप्रैल को
महिला IAS वंदना वैद्य फार्महाउस जुआकांड में नया विवाद, TI ने याचिका लगाई तो बुरहानपुर भेजा
एमपी सरकार पर बढ़ा कर्ज का बोझ, लिया 2500 करोड़ का नया लोन
गर्मी में बिजली कनेक्शन कटने से दंपती में झगड़ा, 1 लाख का आया था बिल, महिला ने लगा ली फांसी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman