गर्मी में बिजली कनेक्शन कटने से दंपती में झगड़ा, 1 लाख का आया था बिल, महिला ने लगा ली फांसी

Aman Vaishnav | Published:
Share
guna woman suicide electricity bill vivad infant survived
guna woman suicide electricity bill vivad infant survived

मध्य प्रदेश के गुना में बिजली बिल विवाद के कारण एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या से पहले अपने ही 10 महीने के बच्चे के साथ एक ऐसी हरकत की जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

गुना में बिजली बिल को लेकर हुए झगड़े ने एक बड़े हादसे का रूप ले लिया। लाइट कटने के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इससे पहले महिला ने अपने 10 महीने के बच्चे के मुंह और नाक में रूई डाल दी थी, जिससे बच्चे को सांस लेने में मुश्किल होने लगी थी। हालांकि परिवारवालों की सतर्कता से बच्चे की जान बच गई। अब उसे जिला अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यहां से शुरु हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार नीतेश कुशवाह काफी समय से बिजली का बिल नहीं चुका पा रहे थे। पेनाल्टी जुड़ने के बाद बिल एक लाख से ज्यादा हो गया था। बीच-बीच में थोड़ी बहुत राशि चुका दी थी लेकिन फिर से बिल नहीं चुकाया था। इसके बाद 15 दिन पहले बिजली कंपनी ने कनेक्शन काट दिया था।

गुरुवार 26 मार्च को फिर से दोनों के बीच बिजली कनेक्शन को लेकर तीखी बहस हुई। शुक्रवार 27 मार्च की सुबह जब घर में कोई नहीं था तो कीर्ति ने पहले अपने बच्चे के मुंह और नाक में रूई डाल दी और फिर फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को मायके और ससुराल पक्ष में विवाद शुरू हो गया। मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

20 हजार से ज्यादा का सरचार्ज

बिजली कैंट क्षेत्र के एई बीके खातरकर ने बताया कि, कुशवाह पर सरचार्ज समेत एक लाख 26 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया था। उन्होंने दिसंबर में आखिरी बार दो हजार रुपए जमा किए थे।

विभाग ने समाधान योजना के तहत छह किस्तों में भुगतान और सरचार्ज माफी का विकल्प दिया था लेकिन वे किस्तें नहीं चुका पाए। भुगतान नहीं होने के कारण 23 हजार 266 रुपए का सरचार्ज जुड़ गया।

कोमा में चला गया था नीतेश

मृतका के परिजनों के अनुसार कुछ समय पहले नीतेश का एक्सीडेंट हुआ था। इससे वो कोमा में चला गया था। परिवार ने उसकी इलाज के लिए जमीन बेच दी। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई।

कई महीनों तक बिजली का बिल सही तरीके से नहीं भर पाए। बीच-बीच में चार-पांच हजार रुपए जमा किए लेकिन पेनाल्टी जुड़ने के बाद बकाया एक लाख रुपए तक पहुंच गया।

ये खबरें भी पढ़िए...

भारत में दिखा एपस्टीन फाइल का पार्ट 2, कोई हत्या नहीं की फिर भी आरोपी को मिली फांसी की सजा

मध्यप्रदेश न्यूज: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, खर्चे के नहीं थे पैसे तो पुजारी को किया किडनैप

शादी के नाम पर युवक ने 40 महिलाओं को ठगा, 6 ने बिछाया जाल, इंदौर में धरा गया

एमपी न्यूज: ग्वालियर में बड़ा हादसा, मंदिर से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • आत्महत्या
  • बिजली बिल
  • गुना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर