जल्द ही भारत लाया जाएगा रवि उप्पल! रायपुर विशेष कोर्ट ने दुबई अदालत के लिए जारी किया आग्रह पत्र

Vikram Jain | Jan 11, 2024, 24:00 IST
Share
जल्द ही भारत लाया जाएगा रवि उप्पल! रायपुर विशेष कोर्ट ने दुबई अदालत के लिए जारी किया आग्रह पत्र
जल्द ही भारत लाया जाएगा रवि उप्पल! रायपुर विशेष कोर्ट ने दुबई अदालत के लिए जारी किया आग्रह पत्र

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर रवि उप्पल को दुबई से भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप मामले में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही हैं। वहीं दुबई में महादेव सट्टा एप के मेन प्रमोटर्स में से एक रवि उप्पल हिरासत में है। उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा, इससे संबंधित रायपुर विशेष कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी कानूनी सफलता मिली है। रायपुर की विशेष अदालत में रवि उप्पल दुबई से भारत लाने की महत्वपूर्ण विधिक औपचारिकता पूरी हो गई है। इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय लंबे समय से कोशिश कर रहा था।

विशेष अदालत ने जारी किया पत्र

महादेव एप के प्रमोटर रवि उप्पल को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। ED के प्रत्यर्पण आवेदन को कोर्ट से स्वीकार कर मंजूरी मिल गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के विशेष लोक अभियोजक डॉ. सौरभ कुमार पांडे ने इस बात की जानकारी दी है कि प्रत्यर्पण के लिए आवेदन कोर्ट में स्वीकार कर लिया गया है। पीएमएलए की धारा 59 के अंतर्गत प्रत्यर्पित किए जाने संबंधी आवेदन कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। विशेष अदालत में दस्तावेजों के कॉपी अरबी लिपि में लिपिबद्ध कर पेश की गई, विशेष अदालत में दुबई स्थित सक्षम अदालत को प्रत्यर्पण के लिए आग्रह पत्र जारी कर दिया है।'

अब आगे क्या होगा?

रायपुर से विशेष अदालत से जो आग्रह पत्र जारी हुआ है, उसे दुबई के सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय अब इन सभी दस्तावेजों या अभिलेखों को विदेश मंत्रालय तक पहुंचाएगी, इसके बाद विदेश मंत्रालय इसे दुबई के भारतीय उच्चायोग को सौंपने वाला है। जब यह दस्तावेज भारतीय उच्चायोग के पास पहुंच जाएंगे, तब इसे भारतीय उच्चायोग ही दुबई की सक्षम अदालत में पेश करेगा। इसके बाद प्रत्यर्पण होना है या नहीं.. इस बात का फैसला दुबई की सक्षम अदालत ही करेगी।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Mahadev Satta App Case and ED
  • Satta App Promoters Ravi Uppal
  • Promoter Ravi Uppal will be brought to India
  • महादेव सट्टा एप केस और ईडी
  • सट्टा एप प्रमोटर्स रवि उप्पल
  • भारत लाया जाएगा प्रमोटर रवि उप्पल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा