कोर्ट के कर्मचारी को जमीन में लेटाकर लात-घुसों से मारा, दस्तावेज फाड़े

Kanak Durga Jha | Apr 26, 2025, 16:54 IST
Share
court employee forced lie ground beaten with kicks punches Gariaband
court employee forced lie ground beaten with kicks punches Gariaband

गरियाबंद जिले में कोर्ट के कर्मचारी को जमीन में लेटाकर परिवार वालों ने पीट दिया। ग्राम मूढगेलमाल माहुलपारा में न्यायालय के आदेश पर रामराव सोलंके जमीन का कब्जा दिलाने गए थे।

गरियाबंद जिले में कोर्ट के कर्मचारी को जमीन में लेटाकर परिवार वालों ने पीट दिया। ग्राम मूढगेलमाल माहुलपारा में न्यायालय के आदेश पर रामराव सोलंके जमीन का कब्जा दिलाने गए थे। तभी 8 से 10 लोगों ने उनसे मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना थाना अमलीपदर क्षेत्र की है। 2 परिवार के बीच जमीन विवाद का मामला था। यादव परिवार ने किसी दूसरे की जमीन पर कब्जा जमा रखा था। कोर्ट का फैसला इनके पक्ष में नहीं आया। इसलिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी... छत्तीसगढ़ में जांच शुरू

पीड़ित रामराव ने बताया कि मारपीट के दौरान उनसे गाली गलौज भी हुई है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है और मोबाइल-बैग छीनकर दस्तावेज भी फाड़ दिए। 24 अप्रैल को कोर्ट आदेशिका वाहक रामराव सोलंके के न्यायालयी कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। जहां वे यादव परिवार को कब्जा हटाने के लिए कह रहे तभी उन्होंने आपत्ति जताई और मारपीट शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी ने जिस रेलवे ट्रैक का शुभारंभ किया उसकी पटरी 20 दिन में ही धंसक गई

हमले में कर्मी के हाथ-पैर और सिर पर चोटें आईं है। हमला करने वाले सभी एक ही परिवार के है। आरोपी कोर्ट के फैसले के खिलाफ थे इसलिए उन्होंने हमला किया।

6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पीड़ित ने थाना अमलीपदर में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के समय राजस्व विभाग के अधिकारी, कोटवार, पटवारी और ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया।

थाना प्रभारी फैजुल शाह के मुताबिक, 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 221, 121(1), 132, 296, 351(2), और 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इन आरोपियों में 3 महिला और 3 पुरुष है। मेघनाथ यादव, दिलेश्वरी यादव, चुलेश्वर यादव, चयमनी यादव, गौमनी यादव और खमय बाई यादव शामिल है।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में नक्सलियों से लोहा ले रहे कमांडो ने पास की UPSC की परीक्षा

FAQ

  1. गरियाबंद जिले में कोर्ट कर्मचारी रामराव सोलंके के साथ मारपीट क्यों की गई?
    कोर्ट कर्मचारी रामराव सोलंके के साथ मारपीट इसलिए की गई क्योंकि वे न्यायालय के आदेश पर एक जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे थे, लेकिन संबंधित यादव परिवार कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट था और उन्होंने हमला कर दिया।
  2. हमले के दौरान रामराव सोलंके के साथ क्या-क्या हुआ?
    हमले के दौरान रामराव सोलंके को जमीन पर लेटाकर पीटा गया, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई, उनका मोबाइल और बैग छीन लिया गया और दस्तावेज फाड़ दिए गए। उन्हें हाथ, पैर और सिर पर चोटें आईं।
  3. इस मामले में किन धाराओं के तहत और कितने आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है?
    इस मामले में कुल 6 आरोपियों (3 महिला और 3 पुरुष) पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 221, 121(1), 132, 296, 351(2), और 191(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा

crime news | cg crime news | Crime news The sootr | crime news today | गरियाबंद न्यूज | गरियाबंद न्यूज इन हिंदी | गरियाबंद क्राइम न्यूज

Tags:
  • गरियाबंद न्यूज
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • कोर्ट
  • गरियाबंद न्यूज इन हिंदी
  • गरियाबंद
  • गरियाबंद क्राइम न्यूज
  • cg crime news
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा