गाय की बछिया के लिए काटा केक, 300 लोगों को खिलाया खाना, रखा ये नाम...

Marut raj | Mar 25, 2025, 20:40 IST
Share
Cow calf birthday Dhamtari the sootr
Cow calf birthday Dhamtari the sootr

Cow calf's birthday Dhamtari : बछिया के जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए आमंत्रण कार्ड छपवाए गए थे, शाम को केक काटा गया। बछिया का नामकरण भी किया गया।

Cow calf's birthday Dhamtari : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक अनोखा जन्मोत्सव काफी सुर्खियों में है। गौ सेवा की यह मिसाल लोगों को एक अच्छा संदेश दे रहा है। धमतरी के सोरिद वार्ड में रविवार को गाय की बछिया का जन्मोत्सव कार्यक्रम रखा गया था।

बड़े ही धूमधाम से नामकरण और जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किए गए। बकायदा इसके लिए आमंत्रण कार्ड छपवाए गए थे, शाम को केक काटा गया, बहुत सारे मेहमान आए। लगभग 300 लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। सभी ने जमकर डांस भी किया और जन्मदिन को सेलिब्रेट किया।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए इंडिगो की फ्लाइट 31 से, सप्ताह में 5 दिन

स्ट्रीट डॉग्स के हमले से बचाया था

धमतरी जिले में एक ऐसा परिवार है, जो अपनी गाय को अपने परिवार का हिस्सा मानता है। दिनरात उनकी सेवा में लगे रहता है। परिवार के लोग उसकी अच्छे से देखभाल करते हैं। 23 मार्च को परिवार ने गाय के बछिया का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए कुछ ऐसा कर दिया कि चारों तरफ उनकी चर्चाएं हो रही हैं। जिस तरह एक छोटे बच्चे के जन्मदिन पर खास तैयारियां की जाती हैं, ठीक उसी तरह बछिया के बर्थडे पर की गई थी। परिवार वालों ने इनविटेशन कार्ड छपवाए और सत्यनारायण कथा के साथ-साथ रामायण मंडली का आयोजन भी रखा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पुलिस ने खरीदे 150 करोड़ के वाहन, 250 करोड़ किराए में उड़ाए

धमतरी के सोरिद वार्ड में रहने वाले बाबूलाल सिन्हा परिवार के सदस्यों ने गाय की बछिया का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। बाबूलाल सिन्हा बताते है कि उनको एक गाय सड़क से मिली थी, तब वह बहुत छोटी थी। उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया था, जिससे वह काफी जख्मी हो गई थी। गाय को अपनी गोद मे उठाकर अपने घर ले आए थे और उसका इलाज कराया था। उसकी अच्छे से देखभाल की थी और उसे एक नई जिंदगी दी। उसी गाय ने एक बछिया को जन्म दिया।

ये खबर भी पढ़ें... होटल हुकुम्स ललित महल में कव्वाली में शराब पर कांग्रेस को आपत्ति

सुबह से ही हो गया था कार्यक्रम प्रारंभ

बछिया के जन्मदिन को यादगार बनाने लिए खास तैयारी की गई, जिस तरह इंसानों का जन्मदिन मनाया जाता है, ठीक उसी तरह उनके घर मे जन्मदिन मनाने की तैयारी की गई। बाबूलाल सिन्हा बताते हैं कि रविवार यानी 23 मार्च को सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हो गया था।

सबसे पहले सत्यनारायण कथा हुई। शाम 7 बजे बछिया का केक काटा गया। इसके बाद रामायण मंडली ने अपना कार्यक्रम दिया। मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। खीर-पूड़ी, बड़ा से लेकर कई तरह के व्यंजन बनाए गए थे। बाबूलाल का मकसद ये है कि सभी लोग गाय की सेवा करें। बाबूलाल की पत्नी संतोषी बाई सिन्हा बताती हैं कि गाय का नाम उन्होंने लक्ष्मी रखा है और बछिया का नाम राधिका रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी गाड़ी में पेट्रोल के नाम पर लाखों के घोटाले में अपर संचालक नपे

धमतरी न्यूज | Dhamtari News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live cg news live news | cg news today

Tags:
  • CG News
  • Dhamtari News
  • धमतरी न्यूज
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच