छत्तीसगढ़ में GST के लिए नया नियमः अब क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से कर पाएंगे पेमेंट

The Sootr | Published:
Share
chhattisgarh-gst-new-rule
Photograph: (thesootr)

छत्तीसगढ़ सरकार ने जीएसटी भुगतान प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बना दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर व्यापारी अब क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI से जीएसटी भुगतान कर सकेंगे।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ सरकार ने जीएसटी भुगतान प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बना दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर यह सुविधा लागू की गई है। व्यापारी अब क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से जीएसटी भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा आज यानी 6 नवंबर से प्रभावी हो गई है। इस फैसले से व्यापारियों को राहत मिलेगी और डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

व्यापारी वर्ग, चैंबर ऑफ कॉमर्स और व्यापारिक संगठन कई सालों से इस सुविधा की मांग उठा रहे थे। उनका उद्देश्य जीएसटी भुगतान को सरल और तेज बनाना था। सरकार के इस फैसले का व्यापार जगत ने स्वागत किया है।

ये भी पढ़िए...Online Gold Buying: अब घर बैठे यूपीआई ऐप्स से मिनटों में खरीदें सोना, सिर्फ 10 रुपए से शुरू करें निवेश

व्यापारियों के लिए राहत

पहले करदाताओं के पास केवल नेट बैंकिंग और OTC भुगतान विकल्प थे। छोटे व्यापारियों को इससे कई बार दिक्कतें होती थीं। इन समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार ने डिजिटल पेमेंट विकल्प बढ़ाए हैं। यह सुविधा अब व्यापारी हित में लागू की गई है।

ये भी पढ़िए...एक अगस्त से बदल जाएंगे यूपीआई-क्रेडिट कार्ड के नियम, महंगी हो सकती है हवाई यात्रा, जानें क्या हो सकते है बदलाव

क्या बोले सीएम विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है राज्य के प्रत्येक व्यापारी और नागरिक के लिए प्रक्रियाएं सरल और पारदर्शी बनाना है। जीएसटी भुगतान में डिजिटल माध्यमों का विस्तार महत्वपूर्ण कदम है। इससे व्यापारियों को सुविधा, गति और पारदर्शिता मिलेगी। यह अर्थव्यवस्था में विश्वास बढ़ाएगा। यह पहल छत्तीसगढ़ को डिजिटल भारत और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में अग्रणी बनाएगी।

ये भी पढ़िए...बिजली बिल बकायदारों के लिए राहत भरी खबर, मोहन सरकार सरचार्ज कर रही माफ, ऐसे उठाए योजना का लाभ

क्या बोले वित्त मंत्री ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार करदाताओं को सुविधा प्रदान कर रही है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से जीएसटी भुगतान बड़ी राहत है। यह टैक्स भुगतान प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाएगा। छोटे व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा। यह पहल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करेगी।

ये भी पढ़िए...CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध सुरक्षित और उपयोगकर्ता अनुकूल सिस्टम

छत्तीसगढ़ जीएसटी भुगतान:यह सुविधा अब आधिकारिक जीएसटी पोर्टल www.gst.gov.in पर उपलब्ध है। करदाता यहां लॉगिन कर UPI, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं। यह सिस्टम सुरक्षित, उपयोगकर्ता अनुकूल और पारदर्शी है।

नई सुविधा से कर भुगतान आसान होगा। विभागीय कार्यप्रणाली और कर संग्रह में दक्षता बढ़ेगी। इससे छत्तीसगढ़ डिजिटल टैक्स प्रशासन में अग्रणी बनेगा।



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • क्रेडिट कार्ड
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • डिजिटल पेमेंट
  • डेबिट कार्ड
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी
  • छत्तीसगढ़ जीएसटी भुगतान
  • व्यापारियों के लिए राहत
  • यूपीआई से जीएसटी भुगतान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर