बिजली बिल बकायदारों के लिए राहत भरी खबर, मोहन सरकार सरचार्ज कर रही माफ, ऐसे उठाए योजना का लाभ
Amresh Kushwaha | Nov 03, 2025, 11:11 IST
mp-cm-mohan-yadav-launched-electricity-bill-samadhan-yojana-2025-defaulters
मध्य प्रदेश सरकार ने बिजली बिल बकायदारों को राहत देने के लिए एक नई समाधान योजना लागू की है। इस योजना में बकाया सरचार्ज को माफ करने का ऐलान किया गया है। इसमें विभिन्न चरणों में छूट मिलेगी। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे।
मध्य प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। यदि आप भी बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए हैं और आपका सरचार्ज बढ़कर काफी ज्यादा हो गया है, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
प्रदेश सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक समाधान योजना (Resolution Plan) शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत एक करोड़ रुपए तक के सरचार्ज को माफ किया जाएगा। यह योजना सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के जरिए 03 नवंबर को शुरू कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए...बिजली कंपनी की नई समाधान स्कीम, अब बकाया बिजली बिल चुकाने पर मिलेगी छूट
मोहन सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना एकमुश्त भुगतान (एक साथ भुगतान) और छह किस्तों में भुगतान दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। यदि उपभोक्ता जल्दी भुगतान करते हैं, तो उन्हें अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही, यह छूट योजनागत तरीके से कम होती जाएगी, यानी पहले चरण में अधिक और बाद में कम छूट मिलेगी।
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह योजना उपभोक्ताओं को समय रहते एकमुश्त भुगतान करने के लिए प्रेरित करेगी, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें।
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में कर्जमाफी के बाद भी 4.5 लाख किसान डिफॉल्टर, नहीं मिल पा रहा खाद-बीज
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड : दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर हमला, दवा कंपनियों से लिया 945 करोड़ रुपए चंदा
इस योजना के तहत घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि और औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। खासकर उन उपभोक्ताओं को, जिनके ऊपर तीन महीने या उससे अधिक का बकाया है।
हालांकि, सरकारी कनेक्शनों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, योजना में पंजीयनकरवाना आवश्यक होगा।
घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को बकाया राशि का 10 प्रतिशत, जबकि गैर-घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को बकाया राशि का 25 प्रतिशत भुगतान करना होगा, ताकि वे योजना का लाभ ले सकें
यदि किसी उपभोक्ता ने निर्धारित समय में दूसरी किस्त का भुगतान नहीं किया, तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: भाजपा में युवा मोर्चा अध्यक्ष की दौड़ तेज, महिला और अल्पसंख्यक मोर्चा में दावेदार गायब
कंपनी के अफसरों का कहना है कि बकाया वसूली में सख्ती नहीं हो पा रही थी। वजह है- उपभोक्ताओं का विरोध (resistance) और जन प्रतिनिधियों का हस्तक्षेप (intervention)। साथ ही कई उपभोक्ता भुगतान न कर पाने के पीछे अलग-अलग कारणों से जूझ रहे हैं। इससे सरचार्ज लगातार बढ़ता गया। समाधान स्कीम इन्हीं समस्याओं का हल लेकर आई है।
सरचार्ज (Surcharge) एक अतिरिक्त शुल्क या टैक्स होता है जो पहले से निर्धारित कीमत या चार्ज के ऊपर लगाया जाता है। यह आमतौर पर किसी विशेष परिस्थिति या आवश्यकता को पूरा करने के लिए जोड़ा जाता है। उदाहरण के लिए, जब किसी वस्तु या सेवा की कीमत पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता है, जैसे कि ईंधन की कीमत में वृद्धि के कारण ईंधन सरचार्ज या किसी आपातकालीन सेवा के लिए अतिरिक्त शुल्क।
प्रदेश सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक समाधान योजना (Resolution Plan) शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत एक करोड़ रुपए तक के सरचार्ज को माफ किया जाएगा। यह योजना सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के जरिए 03 नवंबर को शुरू कर दी गई है।
दो चरणों में उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
योजना के मुताबिक, सरचार्ज में छूट (Surcharge Rebate) 3 नवंबर से लेकर 28 फरवरी 2026 तक दी जाएगी। इस अवधि के दौरान, उपभोक्ताओं को दो चरणों में छूट मिलेगी। पहला चरण 3 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। इसमें उपभोक्ताओं को 60 से 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ किया जाएगा। दूसरा चरण 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक होगा। इसमें छूट 50 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक होगी।
'सबके लिए रोशनी और सबके लिए प्रगति' के भाव से बढ़ रहा मध्यप्रदेश!
आज भोपाल में ऊर्जा विभाग की 'समाधान योजना 2025-26' का शुभारंभ किया। इससे राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा और उनके बिल पर लगने वाला सरचार्ज माफ किया जाएगा।
कार्यक्रम में एम.पी. पॉवर मैनेजमेंट कंपनी… pic.twitter.com/sfzZDyNVZN
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 3, 2025
एक साथ भुगतान से मिलेगा अधिक लाभ
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह योजना उपभोक्ताओं को समय रहते एकमुश्त भुगतान करने के लिए प्रेरित करेगी, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें।
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में कर्जमाफी के बाद भी 4.5 लाख किसान डिफॉल्टर, नहीं मिल पा रहा खाद-बीज
बिजली कंपनी की नई समाधान योजना वाली खबर पर एक नजर
|
किसे मिलेगा लाभ और क्या होंगे नियम
हालांकि, सरकारी कनेक्शनों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, योजना में पंजीयनकरवाना आवश्यक होगा।
घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को बकाया राशि का 10 प्रतिशत, जबकि गैर-घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को बकाया राशि का 25 प्रतिशत भुगतान करना होगा, ताकि वे योजना का लाभ ले सकें
यदि किसी उपभोक्ता ने निर्धारित समय में दूसरी किस्त का भुगतान नहीं किया, तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: भाजपा में युवा मोर्चा अध्यक्ष की दौड़ तेज, महिला और अल्पसंख्यक मोर्चा में दावेदार गायब
बकाया वसूली में आ रही थी दिक्कत
जानें क्या होता है सरचार्ज
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA