CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
Harrison Masih | Nov 06, 2025, 20:59 IST
Chhattisgarh Top New big news cg the sootr
नमस्कार, SIR पर बवाल: बृजमोहन बोले- रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर। ई संवर्ग के 1378 शिक्षक बनेंगे प्रिंसिपल। पीएम मोदी, शाह और डोभाल की 28 से रायपुर में डीजीपी कॉन्फ्रेंस। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
top news of chhattisgarh
छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची में चल रहे SIR ने राजनीति में बवंडर मचा दिया है। भाजपा जहां एक लाख फर्जी वोटर हटाने की बात कर रही है, वहीं कांग्रेस कह रही है- “भाजपा खुद अपनी पोल खोल रही है।” रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान से सियासी गलियारों में हलचल मच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पांच साल से अटकी प्राचार्य पदोन्नति की लड़ाई आखिर खत्म हुई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सरकार के नियमों को सही ठहराते हुए शिक्षकों को राहत दी, जबकि याचिकाकर्ता के सारे तर्क धराशायी हो गए। अब 1378 व्याख्याताओं के लिए प्रमोशन का रास्ता पूरी तरह खुल चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पीएम मोदी, शाह और डोभाल की 28 से रायपुर में
RAIPUR. नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस एक ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और देशभर के डीजीपी (DGPs) भाग लेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
BILASPUR.छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2021-22 में आयोजित भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर एक बड़ा फैसला आया है। बिलासपुर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने छत्तीसगढ़ सरकार की अपील को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने 37 चयनित अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया है। इन 37 उम्मीदवारों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अभी तक कोई चार्जशीट नहीं दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की एक और नियमों में संशोधन करने की तैयारी कर रही है। यह नियम डॉक्टर के विशेषज्ञ पढ़ाई से जुड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार नीट-पीजी स्टेट काउंसलिंग में एनओसी के लिए 25 लाख रुपये की जमीन या फिक्स्ड डिपॉजिट की अनिवार्यता वाले नियम को हटा सकती है। सरकार इसकी समीक्षा कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ में SIR पर बवाल: सांसद बृजमोहन ने कहा- रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर, बैज बोले- अपनी ही पोल खोल रही भाजपा
हाईकोर्ट ने शिक्षकों के प्रमोशन पर लगाई मुहर, अब ई संवर्ग के 1378 शिक्षक बनेंगे प्रिंसिपल
पीएम मोदी, शाह और डोभाल की 28 से रायपुर में डीजीपी कॉन्फ्रेंस : नक्सलियों के खिलाफ आखिरी वार की तैयारी?
CGPSC भर्ती घोटाला : हाईकोर्ट में सरकार की अपील खारिज, फैसले से चयनित 37 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
25 लाख की एफडी नहीं, नीट पीजी काउंसलिंग में ले सकेंगे हिस्सा, नियम में बदलाव की तैयारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari