क्राइम ब्रांच ने फिल्मी स्टाइल में ड्रग्स सप्लायर को किया गिरफ्तार, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

Kanak Durga Jha | Oct 05, 2024, 10:10 IST
Share
Crime Branch arrested drug supplier filmy style
Crime Branch arrested drug supplier filmy style

Crime Branch Arrested Drug Supplier : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स सप्लाई के अवैध कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime Branch Arrested Drug Supplier : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स सप्लाई के अवैध कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार के मास्टरमाइंड शेरा उर्फ ​​शेर सिंह को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। शेरा को पंजाब के अमृतसर से ब्राउन शुगर (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 5 लाख रुपए का चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने खुद ही इन दोनों को पकड़ने के लिए सौदा किया था।

क्राइम ब्रांच की टीम बनकर किया खुलासा

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले में सूखा नशा तेजी से बढ़ रहा था। इसे रोकने के लिए उन्होंने एक विशेष टीम का गठन किया था। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि भिलाई का रहने वाला शेरा उर्फ शेर सिंह इस अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड है।

इसके बाद पुलिस ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। उन्हें उसके बारे में काफी क्लू भी मिले। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने शेरा को रंगेहाथ पकड़ने के लिए प्लान बनाया। क्राइम ब्रांच की टीम खुद खरीदार बनी और उससे संपर्क की। पुलिस ने उससे बड़ी मात्रा में चिट्टा की डिमांड की।

ये खबर भी पढ़िए... Maa Chandrahasini Temple: कई सालों तक नदी किनारे सोईं थी माता... राजा को दिया दर्शन

लाखों का ब्राउन शुगर जब्त

जब ड्रग्स की डील तय हो गई, तो शेरा चिट्टा लेने के लिए पंजाब चला गया। आरोपी ने पंजाब राज्य के अमृतसर के दालम गांव गया था। इस दौरान जब वह ड्रग्स लेकर वापस लौट रहा था तब पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर जब्त किया। ब्राउन शुगर की कीमत 5 लाख रुपए है। बता दें कि पुलिस ने शेरा के साथ उसे माल सप्लाई करने वाले 2 लोग जोधा सिंह और लवप्रीत सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कई आरोपियों को किया गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस लंबे समय से इस मामले में कार्रवाई कर रही है। इससे पहले पुलिस ने वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पिछले महीने ब्राउन शुगर बेचते चार युवकों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने शेरा से चिट्‌टा खरीदना बताया था। इसके बाद पुलिस ने शेरा और उसे माल सप्लाई करने वाले दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने शेरा के पास से 20 ग्राम, सप्लायर जोधा सिंह के पास से 20 ग्राम और लवप्रीत सिंह के पास से 15 ग्राम सिहत 55 ग्राम यानि 5 लाख का माल जब्त किया है। इससे पहले 2 लाख का और माल जब्त किया जा चुका है।

प्रदेश के इन जिलों में करता था सप्लाई

पुलिस ने जानकारी दी कि शेरा पंजाब से सीधे ब्राउन शुगर लाता था। इसके बाद इसे दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव और दुर्ग से लगते रायपुर जिले के कुछ क्षेत्र में इसकी सप्लाई टुकड़ों में करता था। इसके चलते दुर्ग भिलाई के कई लड़कों उनके परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र तक में भर्ती कराया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • crime news
  • Drugs Supply in Chhattisgarh
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • crime news today
  • drugs supply in cg
  • क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स सप्लायर को किया गिरफ्तार
  • ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज