दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 31 नक्सली ढेर , आज ही CM गए थे मां दंतेश्वरी के दर्शन करने

Marut raj | Oct 04, 2024, 16:38 IST
Share
Dantewada Narayanpur Border Police Naxalite Encounter the sootr
Dantewada Narayanpur Border Police Naxalite Encounter the sootr

Police Naxalite Encounter : छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है। अबूझमाड़ के जंगल में दोनों तरफ से हुई फायरिंग में फोर्स को यह सफलता मिली।

Dantewada Narayanpur Border Police Naxalite Encounter : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में पुलिस बल ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है।

इसके साथ ही मौके से AK-47, एसएलआर सहित अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। खास बात यह है कि सीएम विष्णुदेव साय भी आज यानी शुक्रवार 4 अक्टूबर को दंतेवाड़ा के दौरे पर थे। उन्होंने मां दंतेश्वरी के दर्शन भी किए।

दोनों तरफ से हो रही फायरिंग

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया था। इसमें फोर्स ने 30 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता पाई है।

आईजी सुंदरराज पी. के अनुसार 28 शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंनेइसे अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन बताया है। तकरीबन 6 महीने पहले कांकेर में हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे।

जानकारी के अनुसार अबूझमाड़ के जंगल में तकरीबन 2 घंटे दोनों तरफ से फायरिंग हुई। ज्ञात हो कि एक दिन पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर भेजा गया है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों पुलिस फोर्स ने सुकुमा जिले में भी नक्सलियों को घेर लिया था। हालांकि, इसमें पुलिस को बड़ी सफलता हासिल नहीं हुई थी,लेकिन नक्सलियों पर नकेल कसने में पुलिस कामयाब रही थी।

यहां उल्लेखनीय है कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में नक्सली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए हैं।

आज ही सीएम साय भी दंतेवाड़ा दौरे पर गए थे

सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार को ही दंतेवाड़ा दौरे पर गए थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के साथ 167.21 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

आदिवासी महिलाओं को सौंपी बसों की चाबी

दंतेवाड़ा के गोंगपाल और इंद्रावती नदी के उस पार बसे चेरपाल गांव बेहद संवेदनशील हैं।नक्सलियों की यहां अक्सर मौजूदगी रहती है। यात्री वाहनों को नक्सली नुकसान पहुंचाते हैं। नक्सली आतंक के चलते प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने इन इलाकों में बस चलाने से इनकार कर दिया था।

ऐसे में आदिवासी महिलाओं ने बसें चलाने का जिम्मा उठाया है। गोंगपाल और चेरपाल गांव की महिलाओं को एक-एक बस दी गई है।

नवरात्रि के दिन मां दंतेश्वरी की पूजा करने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने 2 अलग-अलग गांवों की महिला स्व-सहायता समूहों को 2 बसें दी हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही 3 और बसें भी दी जाएंगी। यह पहली बार होगा, जब बस्तर में कोई महिला समूह बस चलाएगा।

Tags:
  • Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
  • Maa Danteshwari Temple of Dantewada
  • Maa Danteshwari Devi
  • पुलिस नक्सली मुठभेड़
  • police naxalite encounter
  • Police Naxalite encounter in Chhattisgarh
  • Chhattisgarh Naxal News
  • छत्तीसगढ़ नक्सल न्यूज
  • maa danteshwari mandir
  • maa danteshwari temple
  • अबूझमाड़ पुलिस नक्सली मुठभेड़
  • Abujhmad Police Naxalite Encounter
  • police naxal encounter chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा