न्यायधानी महामाया मंदिर ट्रस्ट उपाध्यक्ष फरार... 4 और कछुओं की मौत

Marut raj | Published:
Share
Death of turtles in Mahamaya temple Bilaspur the sootr
Death of turtles in Mahamaya temple Bilaspur the sootr

25 मार्च 2025 को महामाया मंदिर परिसर स्थित कुंड में 23 कछुओं की मौत हो गई थी। वन विभाग की टीम अभी इस मामले की जांच कर रही थी कि मंदिर परिसर स्थित कल्पेशरा तालाब में फिर से 4 कछुओं की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी रतनपुर में कछुओं की मौत का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए महामाया ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बचाने का आरोप लग रहा है। पुलिस की ओर से इस मामले में सिर्फ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। FIR दर्ज होने के बाद उपाध्यक्ष फरार है। इससे पहले रविवार को स्थानीय लोगों ने रतनपुर बंद कराकर विरोध जताया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़िए.... राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा

दो मछुआरों को जेल भेजा, तीन आरोपी फरार

उल्लेखनीय है कि 25 मार्च 2025 को महामाया मंदिर परिसर स्थित कुंड में 23 कछुओं की मौत हो गई थी। वन विभाग की टीम अभी इस मामले की जांच कर रही थी कि 8 अप्रैल को मंदिर परिसर स्थित कल्पेशरा तालाब में फिर से 4 कछुओं की मौत हो गई। लगातार हो रही कछुओं की मौत और वन विभाग की कार्रवाई से नाखुश लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग के अफसर मामले को गंभीरता से लेने के बजाय केवल खानापूर्ति कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए.... भिलाई में 250 से ज्यादा घर ढहाए जाएंगे... 60 पर चला बुलडोजर

इस पूरे मामले में वन विभाग की कार्रवाई पर लोगों का कहना है कि गंभीर मामले में केवल दो मछुआरों को आरोपी बनाकर जेल भेजा गया है। वहीं, तीन आरोपी फरार हैं। इसमें भी मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष केवल सतीश शर्मा को दोषी बताया गया है। हालांकि, वो भी फरार है।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों से नहीं हुई पूछताछ

स्थानीय लोगों के अनुसार वन विभाग ने इस मामले में न तो ट्रस्ट के पदाधिकारियों से पूछताछ की और न ही किसी से जवाब तलब किया। उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने अपने बयान में बताया है कि कुंड की सफाई समिति के निर्णय से हुआ है। ऐसे में जाहिर है कि अगर सतीश शर्मा को आरोपी बनाया गया है तो अन्य पदाधिकारियों को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए, लेकिन वन विभाग के अफसरों ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

ये खबर भी पढ़िए.... सरकार से देशी - विदेशी शराब की दुकान खोलने की मांग, महिलाएं भी शामिल

उग्र आंदोलन की चेतावनी

इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने रविवार को रतनपुर बंद रखा। इस दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक स्थानीय लोग घूम-घूमकर दुकानों को बंद कराते रहे। वहीं, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

ये खबर भी पढ़िए.... सरकारी कर्मचारियों की तरह संविदा कर्मियों को भी मिलेगी छुट्टी



बिलासपुर न्यूज | maa mahamaya mandir thousand year old history | Bilaspur News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today | दुर्लभ प्रजाति के कछुए | turtles of rare species | महामाया मंदिर इतिहास

Tags:
  • CG News
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • turtles of rare species
  • दुर्लभ प्रजाति के कछुए
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • maa mahamaya mandir thousand year old history
  • महामाया मंदिर इतिहास
  • cg news live news
  • cg news live
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर