महिला अफसर की मौत का काला सच...अब पति हुआ गिरफ्तार

Harrison Masih | May 13, 2025, 18:14 IST
Share
death of woman officer husband arrested bilaspur chattisgarh the sootr
death of woman officer husband arrested bilaspur chattisgarh the sootr

रेलवे में कमर्शियल इंस्पेक्टर और नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर विनीता साहनी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। एक साल पहले आत्महत्या के मामले में दर्ज हुई मौत अब हत्या की ओर इशारा कर रही है।

रेलवे में कमर्शियल इंस्पेक्टर और नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर विनीता साहनी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। एक साल पहले आत्महत्या के मामले में दर्ज हुई मौत अब हत्या की ओर इशारा कर रही है। परिजनों के बयान और मोबाइल पर मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस जांच और परिजनों के आरोपों के बाद पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... घर बेचकर लुट गया बिल्डर! 95 लाख का चेक निकला नकली

यह है पूरा मामला

विनीता साहनी (37), जो रेलवे की कमर्शियल इंस्पेक्टर थीं और बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर भी रह चुकी थीं, 6 अप्रैल 2024 को तोरवा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे एनई कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटकी हुई मिली थीं। प्रारंभिक रूप से इसे आत्महत्या माना गया, लेकिन परिजनों ने लगातार इस पर सवाल खड़े किए।

परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका

विनीता की बड़ी बहन रिंकी ने आरोप लगाया कि विनीता मानसिक रूप से बहुत मजबूत थी और आत्महत्या जैसा कदम उठाना उसके स्वभाव में नहीं था। उन्होंने बताया कि घटना के एक दिन पहले ही विनीता से वीडियो कॉलिंग पर बात हुई थी और वह पूरी तरह सामान्य और खुश नजर आई थी। इसके अगले दिन अचानक आत्महत्या की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।

परिजनों का कहना है कि विनीता के पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था और वह विनीता के साथ मारपीट करता था। बहन रिंकी ने आरोप लगाया कि विनीता की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।

ये खबर भी पढ़ें... कलेक्टर बोले, तहसीलदार साहब समाधान न हुआ तो पद के योग्य नहीं

पुलिस को मिले मोबाइल से अहम सुराग

पुलिस ने जब मामले की दोबारा जांच शुरू की, तो विनीता के मोबाइल से कुछ अहम सबूत मिले। चैट्स और कॉल रिकॉर्ड्स से यह संकेत मिला कि वह पति के व्यवहार से बेहद परेशान थी और उसे लगातार धमकाया जा रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया।

ये खबर भी पढ़ें... किसानों के खेत में उतरेगी कृषि वैज्ञानिकों की टीम, मिट्टी में कौन सी फसल उगलेगी सोना

एक साल बाद गिरफ्तारी का कारण

विनीता के परिवार द्वारा लगातार न्याय की मांग की जा रही थी। शुरुआती जांच में सबूत न मिलने के कारण कार्रवाई रुकी हुई थी, लेकिन मोबाइल डेटा की फॉरेंसिक रिपोर्ट और परिवार के मजबूत बयानों ने पुलिस को मामले में गंभीरता से दोबारा जांच के लिए प्रेरित किया।

आगे की कार्रवाई

फिलहाल आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका भी थी। विनीता की मौत की असली वजह को लेकर अभी जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें... कुंवारपुर पंचायत में 7.88 लाख डकार गए अधिकारी!

Woman Officer | husband arrested | killer husband arrested | bilaspur | chattisgarh | महिला की मौत | आरोपी पति गिरफ्तार | हत्यारा पति गिरफ्तार | बिलासपुर | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • महिला की मौत
  • आरोपी पति गिरफ्तार
  • killer husband arrested
  • हत्यारा पति गिरफ्तार
  • husband arrested
  • chattisgarh
  • Woman Officer
  • bilaspur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग