पीसीसी ने कहा दीपक बैज का कार्यकाल अभी पूरा नहीं, 5 साल रह सकते हैं चीफ

Arun Tiwari | Jul 21, 2026, 16:07 IST
Share
पीसीसी चीफ रहेंगे दीपक बैज 2026
पीसीसी चीफ रहेंगे दीपक बैज 2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल समाप्त नहीं हुआ है। कांग्रेस के संचार प्रमुख के अनुसार पीसीसी अध्यक्ष अधिकतम पांच साल तक पद पर रह सकता है। हालांकि पार्टी हाईकमान चाहे तो इससे पहले भी बदलाव कर सकता है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पीसीसी चीफ के कार्यकाल को लेकर स्थिति साफ की है। दीपक बैज तीन साल नहीं बल्कि पांच साल तक अध्यक्ष रह सकते हैं। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दीपक बैज का कार्यकाल खत्म नहीं हुआ है।

वे पांच साल तक इस पद पर रह सकते हैं। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के उदयपुर अधिवेशन में यह नियम बनाया गया था कि पीसीसी अध्यक्ष अधिकतम पांच साल तक पद पर रह सकते हैं।

2022 में हुआ था उदयपुर अधिवेशन :

साल 2022 में राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था जिसे चिंतन शिविर भी कहा गया था। इस अधिवेशन में परंपरागत रुप से चले आ रहे कुछ नियमों में अहम बदलाव किया गया था।

इन नियमों को 2024 के लोकसभा चुनाव के कारण बदला गया था। इस अधिवेशन में जो नियम बदले थे उनमें एक व्यक्ति एक पद, एक परिवार एक टिकट और 50 फीसदी पद युवाओं को देना शामिल था।

इनके अलावा एक नियम यह भी बनाया गया था कि पीसीसी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल से बढ़ाकर अधिकतम पांच किया जाए। इसमें न्यूनतम कार्यकाल का कोई नियम नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष पांच साल पद पर रह सकेंगे।



छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष


क्या चुनाव के पहले होगा बदलाव :

दीपक बैज 2023 के विधानसभा चुनाव के ऐन पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। उनको 12 जुलाई 2023 को पीसीसी की कमान सौंपी गई। इस हिसाब से वे जुलाई 2028 तक पद पर रह सकते हैं।

यदि पार्टी हाईकमान इससे पहले बदलाव करना चाहे तो वो पीसीसी चीफ बदल सकते हैं। यदि कोई बदलाव नहीं होता तो दीपक बैज का कार्यकाल जुलाई 2023 के बदले 2028 तक अध्यक्ष बने रहेंगे।

चूंकि 2028 में चुनाव हैं उससे पहले पीसीसी चीफ पर विचार किया जाएगा। क्या दीपक बैज को दोबारा कमान सौंपी जाएगी या फिर चुनाव के लिए नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा।

दावेदारों की दौड़ शुरु :

दीपक बैज के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस के अंदर इस पद को पाने की ताजपोशी शुरु हो गई है। कई आदिवासी नेताओं ने दिल्ली तक दौड़ लगा दी है। दिल्ली जाने वालों में पूर्व सांसद अरविंद नेताम, विधायक कवासी लखमा, मोहन मरकाम और जनक ध्रुव शामिल हैं।

इनके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और विधायक उमेश पटेल स्वाभाविक दावेदार माने जा रहे हैं। इसमें जातिगत समीकरण भी अहम हैं। बीजेपी ने आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया है इसलिए हो सकता है कांग्रेस सामान्य या ओबीसी के बदले फिर से आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष का दांव चले।

हालांकि यह सब हाईकमान तय करेगा। साथ ही दीपक बैज कब तक अध्यक्ष रहेंगे यह फैसला भी दिल्ली के हाथ में है लेकिन वे अभी दो साल और अध्यक्ष रहने की पात्रता रखते हैं।

FAQ

  1. क्या दीपक बैज का कार्यकाल खत्म हो गया है?
    नहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसार दीपक बैज का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ है। पार्टी नियमों के तहत वे अधिकतम पांच साल तक इस पद पर रह सकते हैं।
  2. कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष का कार्यकाल कितने साल का होता है?
    कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर 2022 में पीसीसी अध्यक्ष के कार्यकाल को अधिकतम पांच साल तक करने का प्रावधान किया गया था। इससे पहले सामान्य तौर पर कार्यकाल तीन साल माना जाता था।


ये खबरें भी पढ़ें...

दीपक बैज का कार्यकाल पूरा, नए छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में कई बड़े चेहरे

उमंग सिंघार बोले UCC पर बीजेपी की जल्दबाजी, बैज ने कहा आदिवासियों के हक पर डाका

दीपक बैज ने आपातकाल को बताया संवैधानिक व्यवस्था, टीएस बोले इमरजेंसी ठीक नहीं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस में फायर सेफ्टी और बाल्टी तक नहीं, नोटिस

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • सुशील आनंद शुक्ला
  • दीपक बैज
  • कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब