दहेज में नहीं मिली बाइक... पत्नी को मारपीट कर दे दिया तीन तलाक

Harrison Masih | Published:
Share
demandin of bike in dowry beat wife triple talaq durg the sootra
demandin of bike in dowry beat wife triple talaq durg the sootra

दहेज प्रथा की भयावहता का एक और मामला सामने आया है। पीड़िता पत्नी का कहना है कि दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि आखिरकार उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

छत्तीसगढ़ में दहेज प्रथा का एक और मामला सामने आया है। बिलासपुर की एक विवाहिता ने अपने पति और सास के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि आखिरकार उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी के 10 बड़े फैसले : तीन तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक और CAA समेत मोदी सरकार के बड़े फैसले

शादी के कुछ दिन बाद से ही शुरू हुई प्रताड़ना

पीड़िता की शादी दिसंबर 2022 में मुस्लिम रीति-रिवाज से दुर्ग जिले के सुपेला निवासी नासीर अली से हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी के 10 दिन बाद से ही पति नासीर और उसकी मां फरीदा बेगम उसे कम दहेज लाने को लेकर ताने देने लगे। नासीर ने दहेज में बाइक की मांग रखी और इसके लिए उस पर मानसिक और शारीरिक दबाव बनाता रहा।

ये खबर भी पढ़ें... महिला ने फोन पर दिया तीन तलाक, पति ने काजी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पैसे देकर कराई शादी

मायके की हालत बताकर किया इंकार

महिला ने अपने मायके की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बाइक देने से मना कर दिया, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। मायके वालों ने आपसी बैठक में समझाइश देकर मामला शांत करने की कोशिश की, और महिला ने भी हालात को नजरअंदाज कर ससुराल में रहना जारी रखा। लगभग 10 महीने तक प्रताड़ना सहने के बाद वह मायके लौट गई।

दोबारा लौटने के बाद भी नहीं बदले हालात

मायके में रहने के दौरान दोनों परिवारों ने बैठक कर मामला सुलझाने की कोशिश की। नासीर ने पत्नी को साथ रखने का वादा किया, जिसके बाद महिला ससुराल लौट गई। मगर कुछ समय बाद फिर वही प्रताड़ना शुरू हो गई। सात महीने बाद नासीर और उसकी मां ने दोबारा उसकी पिटाई की और नासीर ने उसे “तीन तलाक” कहकर घर से निकाल दिया।

ये खबर भी पढ़ें... नीमच में राजपूत परिवार की अनूठी पहल, दहेज को ठुकराया, शगुन में केवल इतना लिया

पुलिस ने मामला दर्ज किया

अब महिला अपने मायके में रह रही है। सुलह की कोशिशें विफल होने के बाद उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पति नासीर अली और सास फरीदा बेगम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला एक बार फिर से समाज में दहेज प्रथा की क्रूरता और महिलाओं की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये खबर भी पढ़ें... दहेज के लिए गर्भवती पत्नी का सोशल मीडिया पर कर दिया वीडियो वायरल

दहेज प्रताड़ना का मामला | छत्तीसगढ़ में तीन तलाक | दुर्ग में दहेज प्रताड़ना | dowry harassment case | Durg News | chattisgarh| chattisgarh triple talaq

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Durg News
  • दहेज प्रताड़ना का मामला
  • dowry harassment case
  • छत्तीसगढ़ में तीन तलाक
  • दुर्ग में दहेज प्रताड़ना
  • chattisgarh triple talaq
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर