नीमच में राजपूत परिवार की अनूठी पहल, दहेज को ठुकराया, शगुन में केवल इतना लिया

Sandeep Kumar | May 23, 2025, 22:59 IST
Share
neemuch-rajput-family-rejects
neemuch-rajput-family-rejects

सगाई के दौरान कन्या पक्ष द्वारा दूल्हा देवांश सिंह के पिता कुंवर सिद्धार्थ सिंह शक्तावत को 5.21 लाख रुपए भेंट किए गए। समाज की रीत के अनुसार यह राशि टीके के रूप में दी जाती है....

MP News: मध्य प्रदेश के नीमच के अम्बा ठिकाने गांव में वर पक्ष ने दहेज ना लेकर एक मिसाल कायम की। कन्या पक्ष द्वारा दी गई 5.21 लाख रुपए की राशि को दूल्हा के पिता ने लौटा दिया और केवल एक रुपया और एक नारियल स्वीकार किया। यह निर्णय करणी सेना के सदस्य पुष्पराज सिंह द्वारा साझा किया गया, जिसे समाज के गणमान्य जनों ने भरपूर सराहा जा रहा है। इस पहल ने दहेज मुक्त समाज की ओर एक सशक्त कदम बढ़ाया है और यह साबित किया है कि व्यक्तिगत निर्णय समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। राजपूत समाज में इसे एक क्रांतिकारी पहल माना जा रहा है।

6e3f5ee6-091
6e3f5ee6-091

सगाई की रस्म में ठुकराया दहेज

सगाई के दौरान कन्या पक्ष द्वारा दूल्हा देवांश सिंह के पिता कुंवर सिद्धार्थ सिंह शक्तावत को 5.21 लाख रुपए भेंट किए गए। समाज की रीत के अनुसार यह राशि टीके के रूप में दी जाती है, लेकिन शक्तावत परिवार ने इस धनराशि को उसी समय लौटा दिया। उन्होंने केवल एक रुपया और एक नारियल को शगुन के रूप में स्वीकार कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की।

d4dbb377-ce5
d4dbb377-ce5

ये खबर भी पढ़िए... शराब में ओवररेटिंग, बिना रेट लिस्ट और बिल नदारद, प्रशासन की गोपनीय कार्रवाई से हुआ बड़ा खुलासा

करणी सेना के सदस्य ने दी जानकारी

इसकी जानकारी करणी सेना के सक्रिय सदस्य पुष्पराज सिंह शक्तावत ने सार्वजनिक रूप से दी। उन्होंने इसे सामाजिक सुधार की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया और कहा कि शक्तावत परिवार का यह निर्णय दहेज के खिलाफ एक साहसिक आवाज है।

fbd06fd5-95a
fbd06fd5-95a

ये खबर भी पढ़िए... लव जिहादी मोहसिन पर पीड़िता का खुलासा- जय श्रीराम बोलने पर रोक थी, धर्म बदलने का था दबाव

समाज ने की प्रशंसा

इस समारोह में क्षेत्र के प्रमुख राजपूत गणमान्य जन उपस्थित रहे। ठाकुर देवराज सिंह शक्तावत, ठाकुर गुलाब सिंह राठौड़, ठाकुर भेरू सिंह हाड़ा, ठाकुर गजेंद्र सिंह और ठाकुर लाखन सिंह चौहान सहित अनेक विशिष्ट जनों ने इस निर्णय की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उनका मानना है कि इस पहल से दहेज मुक्त विवाह की धारणा को बल मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए... उपार्जन केन्द्र में 42 लाख रुपए की हेराफेरी का मामला दर्ज, बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

ये खबर भी पढ़िए... केन्द्र ने DGP के लिए 2 अफसरों के नाम पर जताई सहमति, अरुण देव रेस में सबसे आगे

प्रेरणा आगे की पीढ़ियों को दिशा देगी

शक्तावत परिवार की इस निर्णयात्मक पहल ने यह साबित कर दिया कि व्यक्तिगत स्तर पर लिए गए नैतिक निर्णय समाज को दिशा देने की क्षमता रखते हैं। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को न केवल दहेज के खिलाफ सशक्त बनाएगी, बल्कि विवाह को पुनः सामाजिक, भावनात्मक और सांस्कृतिक बंधन की तरह देखने का अवसर भी देगी।

Tags:
  • MP News
  • नीमच
  • मध्य प्रदेश
  • करणी सेना
  • दहेज
  • राजपूत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग