छत्तीसगढ़ में जल्द भरे जाएंगे DEO के खाली पद, खराब रिजल्ट वाले जिलों पर फोकस

Harrison Masih | May 08, 2026, 19:58 IST
Share
deo-appointments-vacant-positions-soon
deo-appointments-vacant-positions-soon

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से खाली पड़े DEO पदों पर जल्द नियुक्तियां होने की संभावना है। शिक्षा विभाग अलग DEO कैडर बनाने और प्रशासनिक अनुभव वाले अधिकारियों को प्राथमिकता देने की योजना बना रहा है।

प्रदेश के कई जिलों में लंबे समय से खाली पड़े जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के पदों पर जल्द नियुक्तियों की संभावना है। स्कूल शिक्षा विभाग ने उन जिलों की सूची तैयार कर ली है, जहां डीईओ रिटायर हो चुके हैं या लंबे समय से पद रिक्त हैं। सूत्रों के अनुसार, प्राथमिकता वाले जिलों में अगले दो से तीन दिनों के भीतर नई पोस्टिंग सूची जारी की जा सकती है। हालांकि, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव फिलहाल दिल्ली दौरे पर हैं। उनके रायपुर लौटने के बाद विभाग द्वारा नई सूची जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

कमजोर रिजल्ट वाले जिलों में समीक्षा तेज

इस बार स्कूल शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा परिणामों को लेकर भी सख्ती शुरू कर दी है। जिन जिलों में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कमजोर रहा है, वहां के जिला शिक्षा अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बालोद, एससीबी, जांजगीर-चांपा, सक्ती और कवर्धा जिलों में बोर्ड परीक्षा का परिणाम 50 से 70 प्रतिशत के बीच रहा है। ऐसे जिलों में प्रशासनिक बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

कई जिलों में डीईओ पद अब भी रिक्त

प्रदेश के बलौदाबाजार, जशपुर और खैरागढ़ जिलों में वर्तमान में डीईओ पद रिक्त हैं। बलौदाबाजार और खैरागढ़ में अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद अन्य जिलों के डीईओ को अतिरिक्त प्रभार देकर कामकाज चलाया जा रहा है। हाल ही में एक संयुक्त संचालक (जेडी) के रिटायर होने के बाद वहां भी प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की गई है। कई जिलों और शिक्षा संभागों में नियमित अधिकारियों के स्थान पर प्रभारी व्यवस्था के भरोसे प्रशासनिक कामकाज संचालित हो रहा है।

सबसे अधिक चर्चा जशपुर जिले को लेकर है, जहां डीईओ प्रमोद भटनागर के सेवानिवृत्त होने के तीन महीने बाद भी नियमित नियुक्ति नहीं हो पाई है। इससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।

अलग डीईओ कैडर बनाने की तैयारी

स्कूल शिक्षा विभाग अब जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। विभाग अलग डीईओ कैडर बनाने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि शिक्षा प्रशासन को अधिक व्यवस्थित और पेशेवर बनाया जा सके। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान व्यवस्था में अलग डीईओ कैडर नहीं है। राज्य गठन के 25 वर्षों बाद भी व्याख्याताओं और प्राचार्यों को पदोन्नति या प्रशासनिक आधार पर डीईओ बनाया जाता रहा है।

अनुभव को प्राथमिकता

विभाग का मानना है कि प्रशासनिक अनुभव की कमी के कारण कई जिलों में शिक्षा व्यवस्था और मॉनिटरिंग प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए अब ऐसे अधिकारियों को प्राथमिकता देने की तैयारी है, जिनके पास प्रशासनिक अनुभव हो। सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित नई व्यवस्था के तहत डीईओ पद के लिए अलग सेवा ढांचा तैयार किया जाएगा, जिससे जिला स्तर पर शिक्षा प्रशासन अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

निष्कर्ष

प्रदेश में खाली पड़े DEO पदों पर नियुक्ति और अलग कैडर बनाने की तैयारी से शिक्षा प्रशासन में सुधार की उम्मीद है। इसके लागू होने से बोर्ड परीक्षा के परिणाम सुधारने, जिला स्तर पर स्कूलों की निगरानी बढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था को पेशेवर बनाने में मदद मिलेगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा; छात्र कम फिर भी छप रही थीं ज्यादा किताबें, कबाड़ में मिल रहा सरकारी खजाना

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के जवाब से दुखी हैं अतिथि शिक्षक, राज्यपाल को पत्र लिखकर मांगी इच्छा मृत्यु

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में निलंबन के खेल पर ब्रेक, अब सीधे दुर्गम क्षेत्रों में होगी पोस्टिंग

फेसबुक पोस्ट पर नपे शिक्षक, 8 दिन में फिर बहाल, शिक्षा विभाग के फैसले ने चौंकाया

Tags:
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • जशपुर
  • DEO
  • जिला शिक्षा अधिकारी
  • छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग
  • शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज