छत्तीसगढ़ में RTE सीटों की जानकारी छिपा रहे DEO, DPI के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां

Krishna Kumar Sikander | Jun 26, 2025, 17:45 IST
Share
DEO hiding information about RTE seats in Chhattisgarh, flouting DPI orders
DEO hiding information about RTE seats in Chhattisgarh, flouting DPI orders

छत्तीसगढ़ में DEO लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के आदेशों को खुलेआम नजरअंदाज कर रहे हैं। DPI ने सभी DEO से निजी स्कूलों में RTE (शिक्षा का अधिकार) के तहत सीटों की जानकारी मांगी थी, लेकिन बार-बार रिमाइंडर के बावजूद अधिकांश DEO ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया।

छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के आदेशों को खुलेआम नजरअंदाज कर रहे हैं। DPI ने सभी DEO से निजी स्कूलों में RTE (शिक्षा का अधिकार) के तहत सीटों की जानकारी मांगी थी, लेकिन बार-बार रिमाइंडर के बावजूद अधिकांश DEO ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया। अब DPI ने अंतिम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर जानकारी नहीं दी गई, तो संबंधित DEO के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लोकायुक्त की जांच प्रभावित करने जबलपुर में जमे हुए हैं DEO घनश्याम सोनी

सच्चाई सामने आने

शिक्षाविदों और पालक संघों का आरोप है कि DEO जानकारी इसलिए नहीं दे रहे, क्योंकि उन्हें डर है कि सच्चाई सामने आने पर उनकी पोल खुल जाएगी। DPI ने जिला स्तर पर पंजीकृत स्कूलों, नोडल द्वारा सत्यापित स्कूलों, DEO द्वारा स्वीकृत और निरस्त स्कूलों की संख्या की जानकारी मांगी थी, लेकिन 33 जिलों के DEO ने इस आदेश को गंभीरता से नहीं लिया। राजनीतिक आकाओं से गुहार लगाने भोपाल भागे DEO घनश्याम सोनी, कांग्रेस का आरोप

"पोल खुलने का डर"

पालक संघ के अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने बताया कि नोडल प्राचार्य बिना भौतिक सत्यापन के स्कूलों को सत्यापित कर देते हैं। RTE के तहत दाखिला लेने वाले बच्चों की संख्या और वर्तमान में पढ़ रहे बच्चों की जानकारी सही तरीके से जांचे बिना ही स्कूलों को भुगतान कर दिया जाता है। पॉल का कहना है कि DEO को डर है कि जानकारी देने से अनियमितताएं उजागर हो जाएंगी। ट्रांसफर आर्डर को ठेंगा दिखा रहे DEO घनश्याम सोनी, 23 जून को कांग्रेसी करेंगे पदमुक्त

DPI की चेतावनी बेअसर

शिक्षाविदों का कहना है कि DPI ने अपने पत्र में साफ कहा था कि अगर निर्धारित समय में जानकारी नहीं दी गई और दूसरी लॉटरी प्रक्रिया में रुकावट आई, तो DEO के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। बावजूद इसके, DEO DPI के आदेशों को तवज्जो नहीं दे रहे। यह स्थिति शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।क्या DEO की चुप्पी के पीछे कोई बड़ा घोटाला छिपा है? यह सवाल अब जोर पकड़ रहा है। MP स्कूल शिक्षा विभाग की सख्ती, जर्जर भवनों में क्लास लगी तो शिक्षकों और DEO नपेंगे छत्तीसगढ़ में RTE सीट | RTE सीट की जानकारी | DPI orders to DEO | District Education Officer | Chattisgarh News thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chattisgarh News
  • District Education Officer
  • छत्तीसगढ़ में RTE सीट
  • RTE सीट की जानकारी
  • DPI के आदेश
  • DPI orders to DEO
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा