DEO के औचक निरीक्षण में चौंकाने वाला खुलासा, 200 में सिर्फ 12 बच्चे पहुंचे, प्राचार्य ने उन्हें भी भेजा घर

Krishna Kumar Sikander | Jul 02, 2025, 11:44 IST
Share
DEO surprise inspection makes a shocking revelation the sootr
DEO surprise inspection makes a shocking revelation the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोटा विकासखंड के खोंगसरा गांव के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) डॉ. अनिल तिवारी के आकस्मिक निरीक्षण ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोटा विकासखंड के खोंगसरा गांव के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) डॉ. अनिल तिवारी के आकस्मिक निरीक्षण ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया। करीब 200 दर्ज छात्रों में से महज 12 बच्चे ही स्कूल पहुंचे थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रभारी प्राचार्य श्री लहरें ने इन बच्चों को पढ़ाने के बजाय छुट्टी देकर घर वापस भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें... आत्मानंद स्कूल रायगढ़ में फेल होने पर कक्षा में बैठने से रोका, डीईओ से शिकायत

बिना अनुमति अवकाश दर्ज, शिक्षक गपशप में मस्त

निरीक्षण में पाया गया कि प्राचार्य ने अनुपस्थित शिक्षकों के लिए बिना किसी आवेदन के ही कैजुअल लीव (CL) पंजी में दर्ज कर दी थी। जब DEO ने आवेदन पत्र मांगे, तो प्राचार्य कोई जवाब नहीं दे सके। स्कूल में मौजूद कुछ शिक्षक कक्षाओं में पढ़ाने के बजाय आपस में बातचीत में व्यस्त मिले। न तो स्कूल में टाइम टेबल था, न ही पाठ्यक्रम की कोई योजना। शिक्षकों की डायरी भी अपडेट नहीं थी, जो स्कूल की अव्यवस्था को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें... डीईओ और मंत्रीजी के स्टाफ के कारण नहीं हो सके 200 शिक्षकों के तबादले, पोर्टल हुआ बंद

9 शिक्षकों को नोटिस, 4 की जांच शुरू

DEO डॉ. तिवारी ने स्कूल में मिली अनियमितता को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुएउ कठोर कदम उठाया। डीईओ ने तत्काल प्राचार्य समेत नौ शिक्षकों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों में व्याख्याता एम. मीणा, सविता गांगुली, व्यायाम शिक्षिका डॉ. किरण सरावगी और कर्मचारी डी.के. चतुर्वेदी शामिल हैं। इसके अलावा, स्कूल में मौजूद रहकर भी कर्तव्य से बचने वाले 4 अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप: डीईओ और बीईओ के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

शैक्षणिक सुधार की चुनौती

ये खबर भी पढ़ें... कम रिजल्ट वाले 15 जिलों के डीईओ पर लटकी तलवार, जहां सरप्लस शिक्षक वहीं के स्कूल पिछड़े

बिलासपुर के शासकीय स्कूलों में अनुशासन और की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लगातार निरीक्षण भी हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान खोंगसरा स्कूल की स्थिति से पता चलता है कि अभी भी नीचे के स्तर पर सुधार की सख्त और ठोस कदम उठाने की जरूरत है। DEO के इस सख्त कदम से अन्य स्कूलों में भी अनुशासन और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

DEO औचक निरीक्षण | बिलासपुर स्कूल लापरवाही | शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खोंगसरा | शिक्षक अनुपस्थिति | प्राचार्य को नोटिस | DEO Surprise Inspection | Bilaspur School Negligence | Govt Higher Secondary School Khongsara | Teacher Absence | Principal Noticed

Tags:
  • DEO औचक निरीक्षण
  • बिलासपुर स्कूल लापरवाही
  • शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खोंगसरा
  • शिक्षक अनुपस्थिति
  • प्राचार्य को नोटिस
  • DEO Surprise Inspection
  • Bilaspur School Negligence
  • Govt Higher Secondary School Khongsara
  • Teacher Absence
  • Principal Noticed
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि