DGGI का बड़ा खुलासा: मोक्षित कॉर्पोरेशन और 85 फर्मों ने किया 28.46 करोड़ का ITC घोटाला
Harrison Masih | Sept 08, 2025, 13:55 IST
dggi-gst-itc-scam-mokshit-corporation-28cr-notice the sootr
रायपुर की DGGI जोनल यूनिट ने मोक्षित कारपोरेशन और उससे जुड़ी 85 फर्मों के खिलाफ 28.46 करोड़ रुपये के अनुचित ITC का नोटिस जारी किया।जांच में फर्जी इनवॉइस और 200 से अधिक बैंक खातों के जरिए GST इवेजन और मनी लॉन्ड्रिंग की गतिविधियों का खुलासा हुआ।
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) रायपुर जोनल यूनिट ने कर चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मेसर्स मोक्षित कॉर्पोरेशन और उससे जुड़ी 85 फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने 162.22 करोड़ रूपए के कर योग्य मूल्य पर 28.46 करोड़ रूपए के अनुचित इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का नोटिस जारी किया है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, मोक्षित कॉर्पोरेशन पर छापेमारी, 650 करोड़ के घोटाले की जांच तेज
फरवरी 2024 में शुरू हुई इस जांच के दौरान विभागीय टीमों ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में मोक्षित कॉर्पोरेशन से जुड़ी कई फर्मों के ठिकानों पर तलाशी और निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि फर्म ने फर्जी इनवॉइस जारी कर बड़े पैमाने पर GST इवेजन किया।
जांच में पता चला कि फर्म के पार्टनर शशांक चोपड़ा ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर दर्जनों फर्जी फर्में रजिस्टर करवाई थीं। इन फर्मों के जरिए अनुचित ITC का फायदा उठाने के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग की गतिविधियां भी संचालित की गईं।
ये खबर भी पढ़ें... CGMSC घोटाला, ईडी ने जब्त की शशांक चोपड़ा और परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति
जांच में खुलासा हुआ कि इन अवैध गतिविधियों के लिए 200 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल किया गया। टीमों ने सभी बैंक खातों और लेन-देन के रिकार्ड्स की जांच की।
इस कार्रवाई के बाद DGGI ने मोक्षित कॉर्पोरेशन पर 28.46 करोड़ रूपए की कर मांग लगाई है। साथ ही इससे जुड़ी 85 फर्मों को दंड नोटिस जारी किए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 411 करोड़ का CGMSC Scam... हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
ये खबर भी पढ़ें... हीपैरीन इंजेक्शन घोटाला: हाईकोर्ट ने डिवाइन लैब पर ठोका जुर्माना,CGMSCL ने किया ब्लैकलिस्ट
यह मामला इतना बड़ा था कि फरवरी 2024 में ACB-EOW ने भी शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी।
यह कार्रवाई देशभर में हो रहे GST फर्जीवाड़े के नेटवर्क को तोड़ने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
मोक्षित कॉर्पोरेशन शशांक चोपड़ा
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, मोक्षित कॉर्पोरेशन पर छापेमारी, 650 करोड़ के घोटाले की जांच तेज
फरवरी 2024 से चल रही थी जांच
रिश्तेदारों के नाम पर बनाई गईं फर्जी फर्में
ये खबर भी पढ़ें... CGMSC घोटाला, ईडी ने जब्त की शशांक चोपड़ा और परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति
200 से अधिक बैंक खातों का उपयोग
28.46 करोड़ की कर मांग और दंड नोटिस
ये खबर भी पढ़ें... 411 करोड़ का CGMSC Scam... हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
मोक्षित कॉर्पोरेशन को नोटिस मामला क्या है?
|
ED और ACB-EOW भी कर रहे जांच
GST फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई
मोक्षित कॉर्पोरेशन शशांक चोपड़ा
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari