दिव्यांगजनों को घर बैठे मिलेगी जॉब: छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष पहल

Harrison Masih | Jun 17, 2025, 18:03 IST
Share
Disabled people will get jobs initiative of Chhattisgarh government
Disabled people will get jobs initiative of Chhattisgarh government

छत्तीसगढ़ : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और सराहनीय कदम उठाया है।

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। 18 जून 2025 को विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा एक विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को घर बैठे काम के अवसर उपलब्ध कराना है।

यह प्लेसमेंट कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, सिविल लाइंस, रायपुर स्थित विशेष रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा।

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी बैंक में जॉब करने का है सपना तो Central Bank Of India Recruitment में करें आवेदन

घर बैठे रोजगार का अवसर

इस विशेष कैम्प में अलर्ट एस.जी.एस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर की ओर से दिव्यांगजनों को घर से एजेंट के रूप में कार्य करने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। यह कार्य कमीशन आधारित होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को उनके कार्य प्रदर्शन और मात्रा के अनुसार पारिश्रमिक (कमाई) दी जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस प्लेसमेंट कैम्प में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 12वीं उत्तीर्ण दिव्यांग अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा:

ये खबर भी पढ़ें... जॉब से हटकर करना है कुछ खास, तो ये Best Startup Ideas आएंगे आपके काम, होगी अच्छी कमाई

12वीं की अंकसूची

दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र

रोजगार कार्यालय पंजीयन प्रमाण-पत्र

आधार कार्ड

आवश्यक जानकारी

अभ्यर्थियों को आने-जाने, भोजन और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

कोई मार्ग व्यय (भत्ता) नहीं दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... MP में मिल रहा सरकारी नौकरी का मौका, MITS में निकली भर्ती, करें आवेदन

संपर्क विवरण

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर से फोन नंबर +91-0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित यह पहल न केवल दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी, बल्कि समाज में उनकी भागीदारी और आत्मसम्मान को भी बढ़ावा देगी। जो भी पात्र अभ्यर्थी हैं, उन्हें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... Apprentice Recruitment 2025 : 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

दिव्यांगजनों को मिलेगी जॉब | छत्तीसगढ़ सरकार देगी नौकरी | job for differently abled | CG job news

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG job news
  • दिव्यांगजनों को मिलेगी जॉब
  • छत्तीसगढ़ सरकार देगी नौकरी
  • job for differently abled
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा