मैनपाट में डबल मर्डर: पति ने पत्नी और 5 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट

Harrison Masih | Jun 11, 2025, 16:09 IST
Share
Double murder in Mainpat Husband kills wife and 5 year old son chattisgarh the sootr
Double murder in Mainpat Husband kills wife and 5 year old son chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की टंगिया से निर्मम हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की टंगिया से निर्मम हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने अपने मासूम 5 वर्षीय बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर शक बताया जा रहा है। इस दोहरी हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ये खबर भी पढ़ें... सोनम रघवुंशी को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा, हनीमून मर्डर में अब एक और किरदार

हत्या की वजह

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से संदेह था। इसी शक ने धीरे-धीरे उसे मानसिक रूप से परेशान कर दिया। बीते दिन जब दोनों के बीच विवाद हुआ, तो आरोपी ने आपा खो दिया। घर में रखी धारदार टंगिया से उसने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

ये खबर भी पढ़ें... राजा मर्डर केस का ढाबा लिंक, सोनम रघुवंशी ने जहां से फोन किया वहां एक दिन पहले गए थे आरोपी

मासूम बेटे ने देखी मां की हत्या, फिर बना दूसरा शिकार

इस खौफनाक वारदात को पति-पत्नी का 5 साल का बेटा भी देख रहा था। जब उसने अपने पिता को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे भी नहीं बख्शा और टंगिया से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें... मेघालय टूरिज्म मिनिस्टर बोले इंदौर से हनीमून कपल मर्डर के इरादे से आए तो कैसे रोकेंगे, हथियार गुवाहटी से खरीदा

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे चरित्र संदेह जनित हत्या मान रही है, लेकिन मामले की गहराई से जांच जारी है।

क्षेत्र में मातम, ग्रामीणों में आक्रोश

इस दोहरी हत्या की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें... राजा के मर्डर में छिपे हैं कई राज, क्या सोनम रघुवंशी अपने पापा से नहीं कह पाई थी मन की बात?

double murder case | husband kills wife | Mainpat | दोहरा हत्याकांड | पति ने की पत्नी और बच्चे की हत्या | मैनपाट में डबल मर्डर

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • double murder case
  • दोहरा हत्याकांड
  • husband kills wife
  • Mainpat
  • पति ने की पत्नी और बच्चे की हत्या
  • मैनपाट में डबल मर्डर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती