छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच बनेगा डबल रेल लाइन, योजना को मिली मंजूरी... करोड़ों रुपए होंगे खर्च

Kanak Durga Jha | Aug 29, 2024, 09:01 IST
Share
Double railway line built Chhattisgarh- Odisha
Double railway line built Chhattisgarh- Odisha

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़-ओडिशा में डबल रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। इसे बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च होंगे। इस परियोजना के तहत दो नए रेलवे स्टेशन भी बनेंगे।

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़-ओडिशा में डबल रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। इसे बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च होंगे। इस परियोजना के तहत दो नए रेलवे स्टेशन भी बनेंगे। इतना ही नहीं रायगढ़ में भी दो रेलवे स्टेशन होंगे। इस परियोजनाओं की कुल लागत करीब 1,360 करोड़ रुपए हैं।

कई राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

इस योजना के तहत छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 7 जिलों को कवर किया जाएगा। बता दें कि इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी मिली। इस परियोजना के तहत रायगढ़ के थांगरघाट और धौरभांठा 2 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके तहत छत्तीसगढ़ के भालुमुड़ा में 21 किमी लाइन कवर होगी। साथ ही यात्री ट्रेनों की गति सीमा 160 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। ये परियोजना पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का हिस्सा है।

20 रेल फ्लाई ओवर और अंडरब्रिज बनेंगे

डबल लाइन के साथ ही छत्तीसगढ़ में 6 बड़े और 4 छोटे पुल बनाए जाएंगे। इसके अलावा 20 रेल फ्लाई ओवर और अंडरब्रिज भी होंगे। दरअसल, से ट्रैक तीन नदियों बसुंधर, बरहाझारला और केलो से होकर निकलेगा। इसके लिए रायगढ़ में 125.89 हेक्टेयर भूमि लगेगी।

सररदेगा-भालुमुड़ा नई डबल लाइन परियोजना का फायदा

  • सरदेगा से भालुमुड़ा के बीच परिवहन के लिए कोई बस सेवा नहीं है।
    - इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आदिवासी आबादी है। इनके बीच सांस्कृतिक-सामाजिक संबंध हैं।
    - इस रेल लाइन के निर्माण से आस-पास के गांवों के निवासियों को फायदा होगा ।
    - 25 लाख दिनों के लिए श्रमिकों को रोजगार मिल सकेगा।
    - अभी कार्बन उत्सर्जन 84 करोड़ किलोग्राम है, इसकी बचत होगी।
    - छत्तीसगढ़ में मौजूदा भालुमुड़ा और दो नए स्टेशन (थांगरघाट, धौरभांठा) बनेंगे।
    - जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा में खुलेंगे FM चैनल।
The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां यहां क्लिक करें

Tags:
  • Indian Railways
  • Indian Railway
  • Indian Railway News
  • Railway Update
  • Indian Railways Update
  • indian railway update
  • chhattisgarh railway update
  • cg railway update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा