ढाबे की आड़ में ड्रग्स की तस्करी: पति-पत्नी गिरफ्तार, 1.5 करोड़ की संपत्ति जब्त

Harrison Masih | Jun 13, 2025, 15:05 IST
Share
Drug business Husband and wife arreste, property worth Rs 1.5 crore seized bilaspur the sootr
Drug business Husband and wife arreste, property worth Rs 1.5 crore seized bilaspur the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक ऐसे नशा तस्कर का भंडाफोड़ किया है, जो ढाबा व्यवसाय की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। आरोपी और उसकी पत्नी ने 1.5 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की थी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक ऐसे नशा तस्कर का भंडाफोड़ किया है, जो ढाबा व्यवसाय की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। आरोपी युवक श्याम श्रीवास और उसकी पत्नी सरोज श्रीवास ने नशे की अवैध कमाई से करीब 1.5 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की थी। पुलिस ने जांच के बाद यह संपत्ति जब्त कर SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) कोर्ट, मुंबई में पेश की है।

ये खबर भी पढ़ें... SIDHI: किराये के कमरे में करता था अवैध नशे का कारोबार, पुलिस ने पकड़ी 2 लाख 25 हजार की नशीली सिरप

तहखाने में छिपा था नशे का जखीरा

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित आरोपी का ढाबा पुलिस की जांच का केंद्र बना। तलाशी के दौरान ढाबे में एक गुप्त तहखाना मिला, जहां गांजा, प्रतिबंधित कफ सिरप और इंजेक्शन छिपा कर रखे गए थे। यह तहखाना विशेष रूप से नशे के सामान को छिपाने के लिए बनाया गया था।

NDPS एक्ट के तहत पहले भी हो चुकी थी गिरफ्तारी

CSP निमितेश सिंह ने बताया कि श्याम श्रीवास और उसकी पत्नी पहले भी प्रतिबंधित दवाइयां बेचते हुए पकड़े जा चुके हैं। हाल ही में भी उन्हें तालापारा क्षेत्र से प्रतिबंधित कफ सिरप और इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... ड्रग तस्करी के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, बीजेपी ने फोटो जारी कर दिग्विजय सिंह पर उठाए सवाल

अवैध कमाई से खरीदी गई जमीन और ढाबा

पुलिस जांच में सामने आया कि श्याम और सरोज ने ग्राम पांड़, तखतपुर रोड पर 28 डिसमिल कृषि भूमि खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपए है। इस पर उन्होंने 60 लाख की लागत से ढाबा बनवाया। ढाबे के भीतर से नशीले पदार्थों के साथ-साथ फ्रीजर, कूलर, वॉटर प्यूरीफायर, फर्नीचर, टीवी और एक चिड़ीमार बंदूक जब्त की गई।

ये खबर भी पढ़ें... रतलाम के बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक विवेक पोरवाल ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, ग्वालियर पुलिस की कार्रवाई

संपत्ति जब्ती की मिसाल बनी पुलिस की कार्रवाई

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों का यह ढाबा केवल एक दिखावा था, जबकि असली मकसद नशे की तस्करी करना था। उनके पास ढाबा के अलावा कोई अन्य वैध आय का स्रोत नहीं था, जिससे इतनी बड़ी संपत्ति बनाना संभव हो। पुलिस ने इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के लिए एक सख्त संदेश बताया।

अब तक पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत 15 से अधिक आरोपियों की करीब 5.5 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की हैं, जिन्हें SAFEMA कोर्ट ने भी वैध ठहराया है।

ये खबर भी पढ़ें... MP बना ISI और खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का नया गढ़? मुंबई और दिल्ली ड्रग तस्करी से जुड़ा कनेक्शन

नशे का कारोबार | ढाबे की आड़ में ड्रग तस्करी | पति-पत्नी गिरफ्तार | bilaspur drug smuggling | husband wife arrested

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • नशे का कारोबार
  • husband wife arrested
  • नशीले पदार्थों की तस्करी
  • ढाबे की आड़ में ड्रग तस्करी
  • पति-पत्नी गिरफ्तार
  • bilaspur drug smuggling
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग