डीएसपी ने डॉक्टर की पत्नी से मारपीट कर किया रेप , FIR दर्ज

Marut raj | Dec 22, 2024, 09:04 IST
Share
DSP raped his sister in law FIR registered Durg district the sootr
DSP raped his sister in law FIR registered Durg district the sootr

DSP raped his sister in law FIR registered : सुकमा जिले में पदस्थ आरोपी डीएसपी की मौसी का घर दुर्ग में है। इस कारण से आरोपी डीएसपी का दुर्ग आना जाना लगा रहता है। इसी दौरान डीएसपी की अपनी मौसी की बहू यानी अपनी भाभी से भी परिचय गहरा हुआ।

DSP raped his sister in law FIR registered : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में DSP द्वारा डॉक्टर की पत्नी से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी DSP महिला का रिश्तेदार है। इसलिए उसका घर में आना-जाना रहता था। आरोपी ने पहले महिला को पीटा फिर रेप किया। मोहन नगर थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, प्रशासक बैठेंगे

पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

सुकमा जिले में पदस्थ है डीएसपी

बताया जा रहा है कि डीएसपी तोमेश वर्मा सुकमा‎ जिले के जगरगुंडा में ‎एसडीओपी हैं। पीड़ित महिला के मुताबिक जुलाई 2020 में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में घर आया था। अपने परिवार के साथ उनके घर में रुका भी था। इसी दौरान महिला को देखकर तोमेश की नीयत बिगड़ी।

पीड़िता का आरोप है कि 4 महीने पहले 31 अगस्त 2024 को शाम 7.30 बजे तोमेश उसके घर पहुंचा। उस दिन महिला घर पर अकेली थी। उसका डॉक्टर पति किसी काम से पाटन और बेटा ट्यूशन गया था। महिला ने तोमेश से कहा कि घर में कोई नहीं है, इसके बाद भी वह जबरन घर में घुस गया।

पीड़िता ने बताया कि घर में घुसते ही DSP ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट की और जबरन संबंध बनाए। रेप की वारदात के बाद DSP तोमेश वहां से भाग गया।

पति-पत्नी ने पहले तो यह सोचकर बात दबाई कि इससे बदनामी होगी, लेकिन उस वारदात के बाद महिला एकदम चुपचाप रहने लगी। महिला किसी से ढंग से बातचीत भी नहीं करती थी। यह सब देखकर पति ने उसे थाने में FIR दर्ज कराने को कहा। इसके बाद पति-पत्नी दोनों मोहन नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

7 साल की भांजी से रेप, ICU में भर्ती

कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मामा ने अपनी 7 साल की भांजी के साथ गलत काम किया। वह बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और अनाचार की घटना को अंजाम दिया। मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। आईसीयू में भर्ती है और गहरे सदमे में है।

SBI ब्रांच स्टाफ ने डिजिटल अरेस्ट महिला के 45 लाख बचाए फेस रीडिंग से

जानकारी के अनुसार पूरा मामला मर्दापाल थाना इलाके का है। नारायणपुर के ओरछा का रहने वाला आरोपी करीब 15 दिन पहले ईंट निर्माण मजदूरी के लिए बच्ची का गांव आया था। बीती शाम वह बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और अनाचार की घटना को अंजाम दिया।

गहरे सदमे में है बच्ची

आरोपी बच्ची को घायल अवस्था में घर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने बच्ची को खून से लथपथ देखा और तुरंत मर्दापाल अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टर एस. नागूलन के अनुसार बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते ऑपरेशन करना पड़ा। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है और गहरे सदमे में है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची किसी भी पुरुष को देखकर डर जाती है, यहां तक कि अपने पिता को भी।

हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट के रेट तय, कार-बाइक के लिए इतना लगेगा चार्ज

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • भिलाई न्यूज
  • दुर्ग-भिलाई न्यूज
  • rape
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ रेप न्यूज
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg rape case
  • cg news today
  • cg news live news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई