यूट्यूब से सीखा तरीका, लाखों के नकली नोट के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

Harrison Masih | Dec 31, 2025, 16:47 IST
Share
fake currency
fake currency

दुर्ग जिले के रानीतराई साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलाने वाले रायपुर निवासी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीखा था। पुलिस ने लाखों के नकली नोट के फर्जी नोट और मशीन जब्त की है।

Durg. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले रायपुर निवासी पति-पत्नी को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह मामला रानीतराई थाना क्षेत्र का है, जहां साप्ताहिक बाजार में 500, 200 और 100 रुपए के नकली नोट चलाए जा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 70 हजार 500 रुपए के नकली नोट, कलर फोटो कॉपी मशीन और पेपर जब्त किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि कर्ज बढ़ने के बाद आरोपियों ने यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीखा और फिर इसे अवैध कमाई का जरिया बना लिया।

मिट्टी लगाकर बनाते थे पुराने जैसे नोट

शातिर पति-पत्नी किसी को शक न हो, इसके लिए नकली नोटों पर मिट्टी तक लगा देते थे, ताकि वे पुराने और चलन के नोट जैसे दिखें। इन नोटों को वे खासतौर पर साप्ताहिक बाजारों में छोटे व्यापारियों को थमा देते थे, जहां जल्दी जांच की संभावना कम रहती है।

हालांकि, नोटों की खराब प्रिंट क्वालिटी और छूने में अलग एहसास के कारण व्यापारी सतर्क हो गए।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल में नकली नोट की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2.25 लाख की फेक करेंसी बरामद, घर में चल रही थी छपाई

मदरसे से करीब 20 लाख के नकली नोट बरामद, इमाम के कमरे से मिले 500-500 के नोट

साप्ताहिक बाजार में मचा हड़कंप

रानीतराई साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलने की सूचना मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। 29 दिसंबर 2025 को व्यापारियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बाजार पहुंची और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की।

इसी दौरान अरुण कुमार तुरंग (50) और उसकी पत्नी राखी तुरंग (40) को बाजार में ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने नकली नोट छापने और चलाने की बात स्वीकार कर ली।

सब्जी खरीदकर चलाया 500 का नकली नोट

SSP विजय अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सिलपट, धमतरी निवासी सब्जी विक्रेता तुलेश्वर सोनकर ने शिकायत दर्ज कराई थी। शाम करीब 5.30 बजे एक पुरुष और महिला ने उससे 60 रुपए की मटर और मिर्च खरीदी और बदले में 500 रुपए का नोट दिया।

बाद में बाजार में नकली नोट चलने की सूचना मिली। जब तुलेश्वर ने गल्ले की जांच की तो नोट देखने और छूने में नकली लगा। नोट का नंबर 9EP143736 भी संदिग्ध पाया गया।

पाटन बाजार में भी खपाए गए नकली नोट

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दंपती ने रानीतराई के अलावा पाटन साप्ताहिक बाजार में भी कई व्यापारियों को नकली नोट थमाकर सामान खरीदा था। वे खासतौर पर सब्जी मंडी, ठेले और छोटे दुकानदारों को निशाना बना रहे थे, ताकि जल्दी पकड़ में न आएं।

ये खबर भी पढ़ें...

मदरसे में मिले नकली नोट मामले की एसआईटी करेगी जांच, विधायक कंचन तनवे ने की ये मांग

रायपुर में नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार,फर्जी आधार कार्ड से रह रहे थे किराए के मकान में...

कई व्यापारियों के पास मिले नकली नोट

एक व्यापारी के पास नकली नोट मिलने की खबर फैलते ही पूरे बाजार के व्यापारियों ने अपने पास रखे नोटों की जांच की। इस दौरान भावेश देवागंन, आदो राम बेलवाकुदा, दीपक साहू, संतोष देवागंन, शीतल यादव, चंद्रिका बाई, रोहित सोनकर और भूपेन्द्र पटेल सहित कई व्यापारियों के पास नकली नोट मिले, जो आरोपियों ने दिए थे।

ऑनलाइन मंगाई मशीन, घर से लाखों के नोट बरामद

पुलिस पूछताछ में आरोपी अरुण तुरंग ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन कलर फोटो कॉपी मशीन मंगवाई थी, जिससे 500 रुपए के असली नोट की फोटो कॉपी कर नकली नोट छापते थे। इन नोटों को काटकर बाजार में चलाया जाता था।

पुलिस ने आरोपियों के रायपुर जिले के सोनपैरी, मुजगहन स्थित घर की तलाशी ली। वहां से 1 लाख 65 हजार 300 रुपए के नकली नोट, कलर फोटो कॉपी मशीन, पेपर बरामद किए गए। बाजार से मिले 5200 रुपए जोड़कर कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपए के नकली नोट जब्त किए गए।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Durg
  • नकली नोट
  • पति-पत्नी गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा