मासूम से दरिंदगी के विरोध में दुर्ग से रायपुर तक कांग्रेस करेगी मार्च

Marut raj | Apr 12, 2025, 11:01 IST
Share
Durg minor girl rape murder case the sootr
Durg minor girl rape murder case the sootr

दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ हुई रेप-मर्डर की घटना के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरने जा रही है। पार्टी ने 18 से 21 अप्रैल तक दुर्ग से रायपुर तक न्याय पथ यात्रा निकालने का ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ हुई रेप की घटना के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरने जा रही है। पार्टी ने 18 से 21 अप्रैल तक दुर्ग से रायपुर तक न्याय पथ यात्रा निकालने का ऐलान किया है। इसके साथ ही 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इस पूरे मामले की जांच CBI से कराए जाने की मांग भी पीसीसी चीफ दीपक बैज ने की है।

ये खबर भी पढ़ें... ACB-EOW ने 6 जगह मारा छापा... पूर्व MLA के घर पहुंचे अधिकारी

पुलिस पर विश्वास और न ही सरकार पर भरोसा

पीसीसी अध्यक्ष बैज का कहना है कि इस मामले में कांग्रेस ने अपनी जांच कमेटी बनाई है और वे भी मृतक बच्ची के परिवार से मिलने गए। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद जिस तरह से पुलिस ने काम किया, उस पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बैज के अनुसार बच्ची के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बच्ची के चाचा को आरोपी बताया है, वो असली गुनहगार नहीं है। इतना ही नहीं, पुलिस ने घर की महिलाओं और बुजुर्गों के साथ बर्बरता की, पुरुष परिजनों पर झूठे कबूलनामे का दबाव बनाया गया। कांग्रेस का कहना है कि पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए शोक संतप्त परिवार को ही टारगेट कर रही है। परिवार का दावा है कि बच्ची के वृद्ध दादा को बेरहमी से पीटा गया। वहीं उसकी हमउम्र बुआ को इतना मारा गया कि उसके गाल के अंदर तक चोटें आईं।

ये खबर भी पढ़ें... बीएड की मान्यता 2019 से रद्द है, फिर भी चल रहा कोर्स

कांग्रेस ने उठाए सवाल...

  • जिस जगह पर रेप की बात पुलिस कर रही है, वहां कोई दरवाजा ही नहीं है।
  • पुलिस के दावे के मुताबिक जिस घर में रेप की बात कही जा रही है, वहां से कार तक बच्ची की लाश ले जाते भी किसी ने नहीं देखा, जबकि इलाका आबादी वाला है।

केस CBI को हैंडओवर किया जाए

कांग्रेस ने पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है। साथ ही दुर्ग के एसपी को तत्काल हटाने और संबंधित थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की गई है। पार्टी ने कहा है कि इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृहमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। अगर वह इस्तीफा नहीं देते तो मुख्यमंत्री को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार होगा लेट... करना होगा इंतजार

रायपुर तक घेराव की तैयारी

बैज के अनुसार 18 अप्रैल से कांग्रेस न्याय पथ यात्रा शुरू करेगी। यह दुर्ग से रायपुर तक चलेगी। 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर प्रदेश सरकार को बेटियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने की रणनीति बनाई गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक आंदोलन नहीं, बल्कि उन सभी बेटियों के लिए आवाज है जो आज भी न्याय के इंतजार में हैं।

छत्तीसगढ़ रेप न्यूज | छत्तीसगढ़ कांग्रेस | छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज | Chhattisgarh Rape | chhattisgarh rape case | Chhattisgarh Congress | PCC Chief Deepak Baij | Chhattisgarh PCC Chief Deepak Baij | CG News | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • Chhattisgarh Congress
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • PCC Chief Deepak Baij
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज
  • CG News
  • Chhattisgarh PCC Chief Deepak Baij
  • छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज
  • Chhattisgarh Rape
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ रेप न्यूज
  • chhattisgarh rape case
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट: लिव-इन में रहना नहीं होगा आसान, 30 नवंबर को रिपोर्ट सौंपेगी समिति

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट: लिव-इन में रहना नहीं होगा आसान, 30 नवंबर को रिपोर्ट सौंपेगी समिति
ट्रेन में वेटिंग, बसों में लूट! दिवाली पर फ्लाइट से भी महंगा होगा सफर, 7 हजार रुपए तक पहुंचा किराया

By Aman Vaishnav

ट्रेन में वेटिंग, बसों में लूट! दिवाली पर फ्लाइट से भी महंगा होगा सफर, 7 हजार रुपए तक पहुंचा किराया
राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान
आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम, जानिए पूरा शेड्यूल

By Harrison Masih

आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम, जानिए पूरा शेड्यूल
ट्विशा शर्मा केस: मौत के अगले दिन ब्यूटी पार्लर से घर तक सास ने जुटाए CCTV, सीबीआई ने किया खुलासा

By Aman Vaishnav

ट्विशा शर्मा केस: मौत के अगले दिन ब्यूटी पार्लर से घर तक सास ने जुटाए CCTV, सीबीआई ने किया खुलासा
लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...

By Aman Vaishnav

लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...
देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत

By Aman Vaishnav

देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत