छत्तीसगढ़ में इबोला का अलर्ट, रायपुर में बना विशेष आइसोलेशन वार्ड
Aishwarya Dwivedi | Jun 06, 2026, 10:46 IST
ebola-virus-suspect-durg-raipur-alert
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में इबोला का संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। रायपुर में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है और जांच के लिए सैंपल पुणे भेजे गए हैं।
NEWS IN SHORT
- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में इबोला का एक संदिग्ध मरीज मिला।
- रायपुर में एहतियातन चार बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार।
- इबोला हवा से नहीं, संक्रमित मरीज के सीधे संपर्क से फैलता है।
- डब्ल्यूएचओ के अनुसार इबोला में मृत्यु दर पचास फीसदी है।
- छत्तीसगढ़ में जांच व्यवस्था न होने से सैंपल पुणे भेजे गए।
NEWS IN DETAIL
हवा से नहीं, संपर्क से फैलता है इबोला
संक्रमण के मुख्य माध्यम : मरीज का खून, पसीना, लार, मल, उल्टी या शरीर के अन्य तरल पदार्थ।
अप्रत्यक्ष माध्यम : संक्रमित व्यक्ति के इस्तेमाल किए गए कपड़े, बिस्तर, तौलिया या अन्य वस्तुएं भी संक्रमण का कारण बन सकती हैं। यही वजह है कि संदिग्ध मरीजों को सख्त आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मृत्यु दर 50 फीसदी तक, ये हैं मुख्य लक्षण
इसके लक्षण संक्रमण के 2 से 21 दिनों के भीतर नजर आने लगते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- अचानक तेज बुखार और अत्यधिक कमजोरी
- सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और गले में खराश
- गंभीर स्थिति में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और त्वचा पर चकत्ते
- लिवर और किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होना
छत्तीसगढ़ में जांच की व्यवस्था नहीं
सुरक्षा के लिहाज से सैंपल को बेहद सुरक्षित 3 लेयर (तीन परतों) में पैक किया जाता है, ताकि रास्ते में यह किसी के भी संपर्क में न आए। पहली रिपोर्ट आने के बाद, चाहे वह पॉजिटिव हो या नेगेटिव, लगभग 48 घंटे बाद दूसरा सैंपल लेकर दोबारा जांच कराई जाती है। जरूरत पड़ने पर तीसरी बार भी परीक्षण किया जाता है ताकि संक्रमण की पुष्टि पूरी सटीकता से हो सके। फिलहाल स्वास्थ्य अमला पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
निष्कर्ष
FAQ
- छत्तीसगढ़ में इबोला का मामला कहाँ आया है?
Ans. दुर्ग जिले में एक संदिग्ध मरीज मिला है, पुष्टि होना बाकी है। - क्या इबोला कोरोना की तरह हवा से फैलता है?
Ans. नहीं, यह हवा से नहीं बल्कि मरीज के सीधे संपर्क (खून, पसीना, लार) से फैलता है। - इबोला के मुख्य लक्षण क्या हैं?
Ans. अचानक तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी-दस्त और शरीर पर चकत्ते। - छत्तीसगढ़ में इसकी जांच कहाँ हो रही है?
Ans. राज्य में लैब नहीं है, इसलिए सैंपल जांच के लिए NIV, पुणे भेजे जा रहे हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
रायपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट : इबोला वायरस को लेकर विशेष जांच शुरू
इबोला वायरस का डर, सिम्स अस्पताल में हाई अलर्ट, स्टाफ को स्पेशल ट्रेनिंग
इबोला वायरस का बढ़ा खतरा, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari