ED का दावा - IAS रहे अनिल टूटेजा का जज से था संपर्क, इसलिए मिल गई जमानत
Marut raj | Aug 05, 2024, 15:36 IST
ED - Former IAS Anil Tuteja got bail because of contact with judge
छत्तीसगढ़ के पीडीएस घोटाले में ईडी ( एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ) ने बड़ा खुलासा किया है। अनिल कुमार टुटेजा और आलोक शुक्ला के जमानत को लेकर ईडी ने केस से जुड़े जज पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
रायपुर। नागरिक आपूर्ति निगम ( पीडीएस ) घोटाले मामले में ईडी ( एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ) ने बड़ा खुलासा किया है। ईडी ने पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल कुमार टुटेजा और आलोक शुक्ला के जमानत को लेकर बड़ा दावा किया है। ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया है कि अनिल कुमार टुटेजा और आलोक शुक्ला का न्यायाधीश से संपर्क था, इसलिए इन लोगों को जमानत मिल गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी ने कहा है अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला के अग्रिम जमानत के दौरान न्यायाधीश के भाई ( अजय सिंह ) दोनों के संपर्क में थे। 16 अक्टूबर, 2019 को जैसे ही दोनों आरोपियों को जमानत दी गई, न्यायाधीश के भाई को मुख्य सचिव के पद से हटा दिया गया और 1 नवंबर, 2019 को योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इसमें कहा गया है कि आरोपी व्यक्ति अनुसूचित अपराध में अन्य मुख्य आरोपियों की भूमिका को कमजोर करने के लिए सह-अभियुक्त शिव शंकर भट्ट के मसौदा बयान को शेयर करने और संशोधित करने में शामिल थे।
ईडी के दावे के अनुसार इस मामले में तत्कालीन महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा लाइजनर ( LAIZNER ) की मुख्य भूमिका में थे। हालांकि ईडी के 1 अगस्त के हलफनामे में संबंधित न्यायाधीश का नाम नहीं है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वेब स्टोरीज की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जमानत पर ED ने किया बड़ा खुलासा
ईडी के दावे के अनुसार इस मामले में तत्कालीन महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा लाइजनर ( LAIZNER ) की मुख्य भूमिका में थे। हालांकि ईडी के 1 अगस्त के हलफनामे में संबंधित न्यायाधीश का नाम नहीं है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वेब स्टोरीज की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari