सरकारी ड्राइवर से गाली-गलौज अफसर को पड़ी भारी, सरकार ने EE को किया निलंबित
Arun Tiwari | May 17, 2026, 16:27 IST
ee-suspended-for-abusing-driver-raipur
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग ने जांजगीर-चांपा जिले के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई उनके और सरकारी ड्राइवर के बीच हुई विवादित बातचीत के ऑडियो वायरल होने के बाद हुई।
Raipur : छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके और सरकारी ड्राइवर के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने और उसमें अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियों के सामने आने के बाद की गई है। सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के आधार पर यह निर्णय लिया।
जारी आदेश के अनुसार कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जांजगीर-चांपा से प्राप्त प्रतिवेदन और जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामला 12 मई 2026 को हुई एक बातचीत से जुड़ा है, जिसका ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हुआ था और 13 मई को मीडिया में भी आया था। इस ऑडियो में हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर में पदस्थ कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह और उनके वाहन चालक शशिकांत साहू के बीच बातचीत सामने आई थी।
प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कार्यपालन अभियंता ने अपने अधीनस्थ वाहन चालक से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान अत्यंत अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि बातचीत के दौरान जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति भी अशोभनीय टिप्पणियां की गईं। शासन ने माना कि इस घटना से प्रशासनिक व्यवस्था और विभागीय छवि धूमिल हुई है।
जल संसाधन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शशांक सिंह का यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत पाया गया। उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही शासन ने स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
![c4c7d316-9ddd-4493-8957-15fe13dc617d]()
जानकारी के मुताबिक, यह विवाद अकलतरा एसडीएम कार्यालय और छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के बीच लंबे समय से चल रहे प्रशासनिक विवाद से जुड़ा है। वर्ष 2022 में अकलतरा में नया एसडीएम कार्यालय शुरू होने के बाद जल संसाधन विभाग नरियरा से ड्राइवर शशिकांत साहू को एसडीएम कार्यालय में अटैच किया गया था। उसका वेतन जल संसाधन विभाग से जारी होना तय हुआ था। बाद में विभाग ने ड्राइवर को वापस बुलाने का दबाव बनाया, जबकि ड्राइवर का कहना था कि उसे एसडीएम कार्यालय से विधिवत कार्यमुक्त किया जाए। इसी खींचतान के चलते पिछले पांच महीने से उसका वेतन रुका हुआ बताया जा रहा है।
इसी दौरान विभाग की एक महिला कर्मचारी और ड्राइवर के बीच विवाद हो गया। मामले को लेकर कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह ने ड्राइवर को फोन किया। ड्राइवर का दावा है कि वह पहले ही महिला कर्मचारी से माफी मांग चुका था, लेकिन फोन पर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया।
वायरल ऑडियो में इंजीनियर शशांक सिंह ड्राइवर से गाली-गलौज करते और धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत में एसडीएम और अन्य अधिकारियों के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। ऑडियो में इंजीनियर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं एसडीएम से डरता हूं क्या और तुमको दंतेवाड़ा भेजवा दूंगा। साथ ही वेतन रोकने, कलेक्टर बदलने के बाद कार्रवाई करने और रिकॉर्डिंग दिखाने जैसी बातें भी कही गईं। यही ऑडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और शासन ने कार्रवाई करते हुए इंजीनियर को निलंबित कर दिया।
जांजगीर में महिला हेड मास्टर निलंबित, धर्मांतरण और सरकारी फंड के गबन का आरोप
दमोह कलेक्टर की जासूसी, फोन के जरिये गोपनीय बातें लीक करता था कर्मचारी; निलंबित
कोरबा में शिक्षक का नशे में गाली-गलौज, माफी मांगकर खुद को बचाया
छत्तीसगढ़ में गाली वाली क्लास : ईई ने ड्राइवर को दी गालियां, ऑडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
क्या है आदेश में
मामले की जांच
सस्पेंड आर्डर जारी
c4c7d316-9ddd-4493-8957-15fe13dc617d
क्या है पूरा मामला
महिला कर्मचारी से विवाद
क्या बोले थे शशांक सिंह
जांजगीर में महिला हेड मास्टर निलंबित, धर्मांतरण और सरकारी फंड के गबन का आरोप
दमोह कलेक्टर की जासूसी, फोन के जरिये गोपनीय बातें लीक करता था कर्मचारी; निलंबित
कोरबा में शिक्षक का नशे में गाली-गलौज, माफी मांगकर खुद को बचाया
छत्तीसगढ़ में गाली वाली क्लास : ईई ने ड्राइवर को दी गालियां, ऑडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA