फार्म भरने के बाद भी व्यापमं की परीक्षा में शामिल नहीं हो रहे 40 फीसदी छात्र

Dolly patil | Jul 15, 2024, 13:24 IST
Share
dsrfgtdr
dsrfgtdr

प्रवेश परीक्षाओं का दौर चल रहा है। इसी के साथ कई प्रवेश परीक्षाएं हाल ही में आयोजित की गई थीं, लेकिन उम्मीदवार परीक्षा देने सेंटर पर ही नहीं पहुंचे। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है...

प्रदेश में प्रवेश परीक्षाओं का दौर जारी है। हाल ही में बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित की गई थी। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा के लिए 56 हजार उम्मीदवारों के फार्म मिले थे, लेकिन 29 हजार उम्मीदवार यानी करीब 53 फीसदी ही परीक्षा देने पहुंचे थे।

इसी के साथ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट हो या फिर प्री इंजीनियरिंग टेस्ट परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने का ट्रेंड हर एग्जाम में देखा जा रहा है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है।

छात्र क्यों हैं अनुपस्थित

दरअसल करीब दो साल पहले शासन की ओर से व्यापमं और पीएससी परीक्षाओं की शुल्क प्रदेश के छात्रों के लिए माफ की गई थी। शुल्क माफ करने के बाद से ही हजारों- लाखों आवेदन आ रहे हैं। फार्म भरने के बाद 40 फीसदी से ज्यादा छात्र परीक्षा देने ही नहीं पहुंचते हैं।

अपात्र छात्र भी भर रहे फार्म

जानकारों का कहना है कि फीस माफ होने की वजह से कई ऐसे छात्र भी फार्म भर रहे हैं जो इस परीक्षा के पात्र ही नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक जब फीस ली जाती थी तो उस वक्त भी परीक्षा में छात्र गैरहाजिर रहते थे। हालांकि तब अनुपस्थिति का आंकड़ा 20 से 25 फीसदी रहता था, लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़ गया है।

सेंटर रहते हैं खाली

जानकारों का कहना है कि आवेदन ज्यादा आने पर 32 से 33 जिलों में सेंटर बना दिए जाते हैं। लेकिन कई जगह पर उपस्थिति कम होने की वजह सेंटर खाली रहते हैं। हालही में बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा रविवार यानी 14 जुलाई को हुई। इसके लिए भी प्रदेश के 32 जिलों में सेंटर बनाए गए थे।

डेढ़ लाख छात्र नहीं पहुंचे

हालही में व्यापमं की ओर से छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा ( टीईटी ) आयोजित की गई। यह परीक्षा प्राइमरी व मिडिल स्कूल में अध्यापक की पात्रता के लिए कराई जाती है।

प्राइमरी की टीईटी के लिए 1.90 लाख और मिडिल के लिए व्यापमं को 2.95 लाख फार्म मिले थे। जिसके बाद दोनों पालियों में करीब 4 लाख 85 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। लेकिन इनमें से डेढ़ लाख छात्रा परीक्षा देने नहीं पहुंचे थे।

व्यापमं से आखिरी परीक्षा इस दिन

जानकारी के मुताबिक वर्तमान शिक्षा सत्र के लिए व्यापमं की ओर से कुल 11 प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। इसमें अब तक 9 परीक्षाएं हो चुकी है।

अब एमएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा बची है। यह दोनों परीक्षाएं 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए शेड्यूल जारी किया जा चुका है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़ में व्यापमं
  • व्यापमं
  • छत्तीसगढ़ व्यापमं
  • बीएससी नर्सिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा