छत्तीसगढ़ में हटाए गए तीनों IPS अफसरों को मिली विशेष सचिव की जिम्मेदारी, कई को पीएचक्यू किया अटैच
The Sootr CG | Oct 12, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में हटाए गए तीनों IPS अफसरों को मिली विशेष सचिव की जिम्मेदारी, कई को पीएचक्यू किया अटैच
चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के तीन आईपीएस अफसर और दो राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को पद से हटाकर दूसरी जगह पदस्थ किया
RAIPUR. छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने कमान संभाल ली है। इसके साथ ही सख्ती भी शुरू कर दी है। बुधवार रात को चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के तीन आईपीएस अफसर और दो राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को पद से हटा दिया है। इसके बाद राज्य सरकार ने बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारन सिन्हा और खाद्य विभाग में विशेष सचिव मनोज सोनी को तत्काल भारमुक्त कर दिया है।
इस कार्रवाई के बाद दो आदेश जारी किए गए। इसमें हटाए गए तीनों ही अधिकारियों को अब मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में पदस्थापना भी दे दी गई है। इससे पहले आयोग ने इन अफसरों को चुनावी कामकाज से पृथक करने का आदेश जारी कर दिया था। वहीं, एक दूसरे आदेश में राज्य सरकार के गृह विभाग ने राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा, दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण, बिलासपुर में पदस्थ एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी, और दुर्ग में पदस्थ एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को पीएचक्यू में पदस्थ कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में कलेक्टर्स की देर रात नई पोस्टिंग, चुनाव आयोग द्वारा हटाये जाने के बाद अब मंत्रालय में संयुक्त सचिव
![WhatsApp Image 2023-10-12 at 9.43.10 AM.jpeg]()
इस कार्रवाई के बाद चुनाव आयोग ने पत्र मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भेजा है। प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन से कहा गया है कि इन अफसरों से चार्ज लेकर तत्काल नए अधिकारियों को तैनात करें। इसके साथ ही अफसरों का पैनल भी मांगा गया ताकि नए अफसरों को वहां पदस्थ किया जा सके। आयोग को छत्तीसगढ़ से ऐसे इनपुट मिले थे कि ये अधिकारी चुनाव नियमों के खिलाफ काम कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले कुछ अरसे में छत्तीसगढ़ के 48 अफसरों की शिकायत चुनाव आयोग से की है। इन पर कांग्रेस सरकार से जुड़े होने का आरोप भी लगाया गया था।
ये खबर भी पढ़ें...
चुनावी राजनीति में बढ़ता पैसे का दखल, जिसको मिला धनपतियों का साथ उसकी बनी सरकार, 3 चुनावों में 3 राज्यों में यही रहा ट्रेंड
हटाए गए अधिकारियों को पदस्थापना दी
ये खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में कलेक्टर्स की देर रात नई पोस्टिंग, चुनाव आयोग द्वारा हटाये जाने के बाद अब मंत्रालय में संयुक्त सचिव
WhatsApp Image 2023-10-12 at 9.43.10 AM.jpeg
IMG-20231011-WA0042.jpg
चुनाव नियमों के खिलाफ काम कर रहे थे ये अफसर
ये खबर भी पढ़ें...
चुनावी राजनीति में बढ़ता पैसे का दखल, जिसको मिला धनपतियों का साथ उसकी बनी सरकार, 3 चुनावों में 3 राज्यों में यही रहा ट्रेंड
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj