हाथी-मानव संघर्ष: 26 साल, 972 की मौत, जानिए झारखंड से आए 400 हाथियों का पूरा सच
Aishwarya Dwivedi | Aug 12, 2026, 13:11 IST
हाथी के हमले और माइनिंग से जुड़ी रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ में खनन के कारण झारखंड से आए 400 से ज्यादा हाथियों की मौजूदगी 16 जिलों में दर्ज है। बीते 26 वर्षों में हाथी-मानव संघर्ष के कारण 972 लोगों की मौत हो चुकी है।
समझें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में हाथियों की वापसी
इसके बाद हाथियों की आवाजाही लगातार जारी रही। वर्ष 1995 के बाद उनका आना नियमित हो गया। हाथी झारखंड से ओडिशा के बीच आने-जाने लगे। जशपुर को राज्य में हाथियों का प्रवेश द्वार कहा जाता है। सरगुजा, रायगढ़ और जशपुर इनके मुख्य रास्ते बने। धीरे-धीरे हाथी राज्य के दूसरे जिलों में फैल गए।
विश्व हाथी दिवस
16 जिलों में 400 हाथी
देश के कुल हाथियों में छत्तीसगढ़ की हिस्सेदारी केवल 1 से 2 प्रतिशत है। इसके बावजूद हमलों में होने वाली मौतों में राज्य का हिस्सा 12 से 15 प्रतिशत है। वर्ष 2001 से 2026 तक हादसों में 972 आम लोगों की जान गई है। इस दौरान 262 हाथियों की भी मौत हुई है। इनमें से 62 हाथियों की जान करंट लगने से गई है।
विश्व हाथी दिवस
बचाव और जागरूकता के प्रयास
हल्ला पार्टी बनाकर हाथियों को खदेड़ना गलत तरीका है। हाथियों की मौजूदगी वाले इलाकों में भीड़ को रोकना जरूरी है। जंगलों में पानी और चारे का इंतजाम किया जा रहा है। सरकार ने प्रभावित गांवों में हाथी मित्र दल बनाए हैं।
रेडियो और ऐप के जरिए लोगों को रियल टाइम अलर्ट दिए जाते हैं। बिजली की लाइनों को ठीक करके करंट से मौतें रोकने की कोशिश हो रही है।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में हाथी किस राज्य से और क्यों आए?
उत्तर: हाथी मुख्य रूप से झारखंड के पलामू और सिंहभूम के जंगलों से आए। वहां खदानें और औद्योगिक प्रोजेक्ट बढ़ने के कारण हाथियों ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा और जशपुर के जंगलों में शरण ली। - छत्तीसगढ़ में हाथियों के हमलों में अब तक कितने लोगों की जान गई है?
उत्तर: वर्ष 2001 से 2026 के बीच हाथियों के हमलों में 972 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1988 से अब तक का कुल आंकड़ा करीब 1100 मौतों का है। - सरकार हाथियों के हमलों से बचाव के लिए क्या कदम उठा रही है?
उत्तर: सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में हाथी मित्र दल बनाए हैं और 9 कॉरिडोर चिह्नित किए हैं। इसके अलावा 'गज संकेत' ऐप, वॉट्सऐप और कॉल के जरिए लोगों को अलर्ट भेजा जाता है।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ रोजगार दफ्तर में 178 पद खाली, भटक रहे युवा
बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का मुद्दा
मोदी काल में उजड़ा 2 लाख हेक्टेयर जंगल, इनमें एमपी और छत्तीसगढ़ भी शामिल
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava