कांधे पर थैला और गोद में बच्चे, नियमितीकरण की आस में मीलों के सफर पर निकले कर्मचारी
Pravesh Shukla | Jun 26, 2025, 18:21 IST
Employees marched on foot in Kondangaon demanding regularization the sootr
कोंडागांव। नियमितीकरण की मांग को लेकर बस्तर अंचल के चतुर्थ वर्ग कर्मचारी एक बार फिर आंदोलित हैं। इसी क्रम में कर्मचारियों ने कोंडागांव के बनियागांव से रायपुर विधानसभा की ओर पदयात्रा शुरू की है।
कोंडागांव। नियमितीकरण की मांग को लेकर बस्तर अंचल के चतुर्थ वर्ग कर्मचारी एक बार फिर आंदोलित हैं। इसी क्रम में कर्मचारियों ने कोंडागांव के बनियागांव से रायपुर विधानसभा की ओर पदयात्रा शुरू की है। इनका कहना है कि वे 300 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर रायपुर पहुंचेंगे और वहां सरकार के सामने अपनी मांगों को रखेंगे। आंदोलनकारी कर्मचारियों का कहना है कि,अगर राजधानी पहुंचने के बाद भी उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो वे विधानसभा के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में RTE सीटों की जानकारी छिपा रहे DEO, DPI के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां
बता दें कि इस पदयात्रा में कई महिलाएं शामिल हैं, अपने छोटे बच्चों को गोद में उठाए हुए चल रही है, तो कुछ महिलाएं उंगली पकड़कर बच्चों के साथ चल रही हैं। कंधों पर सामान और पैरों में छाले लिए कर्मचारी कड़ी धूप और बारिश में भी राजधानी तक पहुंचने का संकल्प लेकर निकले हैं।
पढ़ें: अवैध शराब बेचने वालों से रिश्वत लेने का खुलासा, SP ने कांस्टेबल को किया निलंबित
बता दें कि, इन्हीं कर्मचारियों ने 1 मई को जगदलपुर से रायपुर तक पदयात्रा की शुरुआत की थी। उस वक्त अफसरों ने आश्वासन देकर आंदोलन को बनियागांव में रोक दिया था। लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी जब मांग को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ तो कर्मचारी संघ ने अब दोबारा पदयात्रा शुरू की।
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में RTE सीटों की जानकारी छिपा रहे DEO, DPI के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां
चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आत्मानंद मौर्य का कहना है कि, साल 2014 और 2018 में बड़ी संख्या में कर्मचारी भर्ती किए गए थे, जिनमें से ज्यादातर अब भी अस्थायी रूप से काम कर रहे हैं। कुछ कर्मचारियों को नियमित वेतनमान मिला है, जबकि बड़ी संख्या कर्मचारी आज भी इससे वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समान कार्य के बदले समान वेतन और स्थायित्व देने में नाकाम रही है।
पढ़ें: लोकायुक्त की जांच प्रभावित करने जबलपुर में जमे हुए हैं DEO घनश्याम सोनी
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर राजधानी पहुंचने पर भी सरकारी की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो वे विधानसभा के सामने अनिश्चितकालीन धरना देंगे। कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से शीघ्र हस्तक्षेप कर मांगों पर फैसला लेने की अपील की है।
नियमितीकरण, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी, पदयात्रा, धरना, नियमितीकरण की मांग,समान वेतन की मांग, Regularization , demand for Regularization,Employees, Foot march
thesootr links
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में RTE सीटों की जानकारी छिपा रहे DEO, DPI के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां
बच्चों को गोद में लेकर चल रही महिलाएं
पढ़ें: अवैध शराब बेचने वालों से रिश्वत लेने का खुलासा, SP ने कांस्टेबल को किया निलंबित
मांग नहीं माने जाने पर पदयात्रा
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में RTE सीटों की जानकारी छिपा रहे DEO, DPI के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां
कुछ कर्मचारियों को ही मिला फायदा
पढ़ें: लोकायुक्त की जांच प्रभावित करने जबलपुर में जमे हुए हैं DEO घनश्याम सोनी
सरकार को दी चेतावनी
नियमितीकरण, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी, पदयात्रा, धरना, नियमितीकरण की मांग,समान वेतन की मांग, Regularization , demand for Regularization,Employees, Foot march
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava