शराब घोटाला में ईओडब्ल्यू ने दायर किया हजारों पेज का चालान, कई वाहनों में लादकर लाए दस्तावेज

Krishna Kumar Sikander | Updated:
Share
EOW filed challan of thousands of pages in liquor scam the sootr
EOW filed challan of thousands of pages in liquor scam the sootr

छत्तीसगढ़ के चर्चित 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (ईओडब्ल्यू) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। हजारों पेज के चालान को कई वाहनों में भरकर शनिवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।

छत्तीसगढ़ के चर्चित 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (ईओडब्ल्यू) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। हजारों पेज के चालान को कई वाहनों में भरकर शनिवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। इस चालान के साथ ईओडब्ल्यू ने 28 आबकारी अधिकारियों को भी कोर्ट में तलब किया है। इन अधिकारियों को स्पेशल कोर्ट से पेशी का नोटिस जारी हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, आबकारी अधिकारी हर साल वसूलते थे ₹70 करोड़

मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर का था इंतजार

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ 2200 करोड़ शराब घोटाला में कोर्ट में पेश होंगे दर्जनों आबकारी अफसर, गिरफ्तारी की तलवार!

आबकारी विभाग ने 18 अप्रैल को अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा था, जिसे 20 मई को मंजूरी मिल गई। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हस्ताक्षर का इंतजार था, जो अब प्राप्त हो चुका है। हस्ताक्षर मिलने के बाद ईओडब्ल्यू/एसीबी ने पूरक चालान कोर्ट में पेश करने की तैयारी की। इसी क्रम में अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए और शनिवार को कोर्ट में पेश होने की तारीख तय की गई।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 28 अधिकारियों को ACB-EOW का नोटिस, कोर्ट में पेश होने का आदेश

चालान के साथ कोर्ट में पेश हुए अधिकारी

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में कवासी लखमा की भूमिका उजागर, चार्जशीट पेश

चालान के साथ कोर्ट में पेश होने वाले आबकारी अधिकारियों में गरीबपाल दर्दी, नोहर सिंह ठाकुर, सोनल नेताम, अलेख राम सिदार, प्रकाश पाल, एके सिंग, आशीष कोसम, जेआर मंडावी, राजेश जयसवाल, जीएस नूरुटी, जेआर पैकरा, देवलाल वैद्य, एके अनंत, वेदराम लहरे, एलएल ध्रुव, जनार्दन कोरव, अनिमेष नेताम, विजय सेन, अरविंद कुमार पाटले, प्रमोद कुमार नेताम, राम कृष्णा मिश्रा, विकास कुमार गोस्वामी, इकबाल खान, नितिन खंडुजा, नवीन प्रताप, सौरभ बख्शी, दिनकर वासनिक, मोहित कुमार जयसवाल, नीलू नोतानी और मंजू कसेर शामिल हैं। इनमें एक आईएएस अधिकारी के पति भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, ये सभी अधिकारी अपनी जमानत याचिका दायर कर सकते हैं, और उनके खिलाफ चालान भी कोर्ट में पेश होने की संभावना है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस | ईओडब्ल्यू चालान | 2000 करोड़ घोटाला | स्पेशल कोर्ट छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh liquor scam | Chhattisgarh liquor scam case | EOW Challan | Excise Officers | 2000 Crore Scam | Special Court Chhattisgarh | Prosecution Sanction | cm vishnudeo sai

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Chhattisgarh liquor scam case
  • Chhattisgarh liquor scam
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस
  • आबकारी अधिकारी
  • अभियोजन स्वीकृति
  • cm vishnudeo sai
  • Excise Officers
  • ईओडब्ल्यू चालान
  • 2000 करोड़ घोटाला
  • स्पेशल कोर्ट छत्तीसगढ़
  • EOW Challan
  • 2000 Crore Scam
  • Special Court Chhattisgarh
  • Prosecution Sanction
मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह

By The Sootr

मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह
अंधेरी रात, अजीब आवाजें और दरवाजे पर दस्तक... भूत के डर से 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल! झाड़-फूंक के लिए बुलाया पंडा बाबा

By Aman Vaishnav

अंधेरी रात, अजीब आवाजें और दरवाजे पर दस्तक... भूत के डर से 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल! झाड़-फूंक के लिए बुलाया पंडा बाबा
रायपुर मास्टर प्लान में फिर हुआ बदलाव, 11 सड़कें दोबारा शामिल, 23 सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी

By Harrison Masih

रायपुर मास्टर प्लान में फिर हुआ बदलाव, 11 सड़कें दोबारा शामिल, 23 सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी
28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर

By Ashish Bhardwaj

28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर
रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!

By

रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब

By Ashish Bhardwaj

पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब
द सूत्र फिर 100% सही: 20 दिन आगे बढ़ी MP पुलिस भर्ती परीक्षा, ESB ने जारी की नई तारीख

By Aman Vaishnav

द सूत्र फिर 100% सही: 20 दिन आगे बढ़ी MP पुलिस भर्ती परीक्षा, ESB ने जारी की नई तारीख