किसान के बेटे और मोदी कैबिनट में मंत्री रहे विष्णुदेव साय
BP Shrivastava | Dec 10, 2023, 24:00 IST
किसान के बेटे और मोदी कैबिनट में मंत्री रहे विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसान के बेटे हैं और मोदी कैबिनेट में मंत्री रहे हैं। रविवार को साय के सीएम बनना लगभग तय हो गया है।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसान के बेटे हैं और मोदी कैबिनेट में मंत्री रहे हैं। रविवार को साय के सीएम बनना लगभग तय हो गया है। उनका जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ के जिला जशपुर के बगिया में हुआ। विष्णुदेव साय गरीब, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की सेवा करने और बीमार लोगों का इलाज कराने में सदैव तत्पर रहते हैं।
जशपुर के स्कूल में हुई उच्चतर माध्यमिक शिक्षा
विष्णु देव साय का जन्म छत्तीगढ़ के जशपुर जिले के बगिया गांव के किसान परिवार राम प्रसाद साय और जशममनी देवी के घर हुआ। उन्होंने अपनी उच्चतर माध्यमिक शिक्षा लोयोला स्कूल कनकुरी जशपुर में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या दवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।
किसान से राजनीतिज्ञ बने
विष्णु देव भारत की 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे और मोदी कैबिनेट में इस्पात और खान राज्य मंत्री रहे। वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के सांसद भी रह चुके हैं। वर्तमान में विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक बने हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के यूडी मिंज को हराया।
साय का ऐसा रहा राजनीतिक सफर...

- 1990-98: सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा (दो कार्यकाल)
- 1999: उन्हें 13वीं लोकसभा के लिए चुना गया था।
- 1999-2000: सदन की बैठक से सदस्यों की अनुपस्थिति पर सदस्य, समिति। सदस्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति।
- 2000-2004: सदस्य, सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय
- 2004: उन्हें 14वीं लोकसभा (दूसरा कार्यकाल) के लिए फिर से चुना गया। सदस्य, सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समित
- 5 अगस्त 2007: सदस्य, जल संसाधन संबंधी स्थायी समिति।
- 2009: उन्हें 15वीं लोकसभा के लिए दोबारा चुना गया (तीसरा कार्यकाल) उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हृदयराम राठिया को 294,837 मतों से हराया।
- 31 अगस्त 2009: सदस्य, वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति।
- मई 2014: साय 16वीं लोकसभा के लिए पुन: निर्वाचित हुए (चौथा कार्यकाल)। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आरती सिंह को 216,750 मतों से हराया।
- 27 मई-9 नवंबर 2014: केंद्रीय राज्य मंत्री, खान, इस्पात और श्रम और रोजगार मंत्रालय।
- 9 नवंबर 2014-5 जुलाई 2016: केंद्रीय राज्य मंत्री, खान मंत्रालय; और इस्पात मंत्रालय।
- 5 जुलाई 2016: केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari