किसान ने 3 करोड़ की सरकारी सड़क को बना दिया खेत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Harrison Masih | Jun 21, 2025, 21:17 IST
farmer turned government road into a field khairagarh
खैरागढ़ के ग्राम सिघौरी में एक किसान द्वारा मुख्य सड़क को खोदकर खेत में तब्दील कर देने का मामला सामने आया है। इससे लगभग 20 गांवों का सीधा संपर्क मार्ग बाधित हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
खैरागढ़ के ग्राम सिघौरी में एक किसान द्वारा मुख्य सड़क को खोदकर खेत में तब्दील कर देने का मामला सामने आया है। इससे लगभग 20 गांवों का सीधा संपर्क मार्ग बाधित हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को अब 8 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
ये खबर भी पढ़ें... अच्छी किसानी बिना खेत में उतरे नहीं होती- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
किसान आनंद राम वर्मा ने इस साल भी बुआई से पहले सड़क को जोत दिया और उसे खेती के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है। आनंद राम हर साल यही करता है, जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ती है।
ग्रामीणों का कहना है कि आनंद राम ने पहले इस जमीन को दान पत्र के जरिए सार्वजनिक उपयोग के लिए दान किया था, बावजूद इसके वह बार-बार उस पर दावा कर उसे जोतता है।
वहीं दूसरी ओर, आनंद राम वर्मा का कहना है कि सड़क उसके निजी खेत से होकर बनाई गई थी, जिसके बदले उसे आज तक मुआवजा नहीं मिला। मुआवजा न मिलने से नाराज होकर वह हर साल सड़क को जोतकर खेती करता है। उनका कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, वह यही करता रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें... किसान अब गर्मी में भी कमा रहे मुनाफा, पारंपरिक खेती से हटकर मूंगफली की खेती
सड़क जिस पर यह विवाद हो रहा है, वह छत्तीसगढ़ शासन के अधोसंरचना विकास योजना के तहत छग रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGRIDC) द्वारा बनाई गई थी।
कुल लंबाई: 3.70 किलोमीटर
लागत: 3 करोड़ रुपए से अधिक
काम: सड़क चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, पुल-पुलिया निर्माण
अब यह महंगी सड़क खेती की ज़मीन में तब्दील हो चुकी है, जिससे शासन की लाखों की लागत व्यर्थ होती दिख रही है।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी प्याज खराब, जो निकाल रहे वह भी सड़ने लगी
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही इस पूरी स्थिति की जानकारी एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू को दी थी, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस लापरवाही से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आवागमन बहाल नहीं किया गया और किसान पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चक्काजाम जैसे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
तत्काल सड़क की मरम्मत हो
जिम्मेदार किसान पर कानूनी कार्रवाई की जाए
प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे और स्थायी समाधान निकाले
यह मामला व्यक्तिगत हित बनाम सार्वजनिक सुविधा की टकराहट का गंभीर उदाहरण है, जहां शासन, प्रशासन और नागरिकों की लापरवाही से करोड़ों की सरकारी योजना अधर में लटक गई है।
ये खबर भी पढ़ें... किसान कल्याण: खेती-किसानी को आगे बढ़ाने के लिए नए तरीके अपना रही मध्यप्रदेश सरकार
सरकारी सड़क बनी खेत | किसान ने सड़क को बना दिया खेत | खैरागढ़ समाचार | Farmer turned road into farm | Chattisgarh News
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... अच्छी किसानी बिना खेत में उतरे नहीं होती- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
हर साल दोहराता है यही हरकत
ग्रामीणों का कहना है कि आनंद राम ने पहले इस जमीन को दान पत्र के जरिए सार्वजनिक उपयोग के लिए दान किया था, बावजूद इसके वह बार-बार उस पर दावा कर उसे जोतता है।
किसान का दावा: नहीं मिला मुआवजा
ये खबर भी पढ़ें... किसान अब गर्मी में भी कमा रहे मुनाफा, पारंपरिक खेती से हटकर मूंगफली की खेती
3 करोड़ की सड़क बनी खेत, सरकार की लागत बर्बाद
कुल लंबाई: 3.70 किलोमीटर
लागत: 3 करोड़ रुपए से अधिक
काम: सड़क चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, पुल-पुलिया निर्माण
अब यह महंगी सड़क खेती की ज़मीन में तब्दील हो चुकी है, जिससे शासन की लाखों की लागत व्यर्थ होती दिख रही है।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी प्याज खराब, जो निकाल रहे वह भी सड़ने लगी
प्रशासन बेखबर, ग्रामीणों में गुस्सा
ग्रामीणों की मांग:
जिम्मेदार किसान पर कानूनी कार्रवाई की जाए
प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे और स्थायी समाधान निकाले
यह मामला व्यक्तिगत हित बनाम सार्वजनिक सुविधा की टकराहट का गंभीर उदाहरण है, जहां शासन, प्रशासन और नागरिकों की लापरवाही से करोड़ों की सरकारी योजना अधर में लटक गई है।
ये खबर भी पढ़ें... किसान कल्याण: खेती-किसानी को आगे बढ़ाने के लिए नए तरीके अपना रही मध्यप्रदेश सरकार
सरकारी सड़क बनी खेत | किसान ने सड़क को बना दिया खेत | खैरागढ़ समाचार | Farmer turned road into farm | Chattisgarh News
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA